शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा के छह जिलों में येलो अलर्ट जारी, ठंड से बचाव के लिए रखें सावधानी

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Weather Update: हरियाणा में इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई इलाकों में सुबह और शाम हल्की बादल छाए रहते हैं। मौसम विभाग…


Haryana Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा के छह जिलों में येलो अलर्ट जारी, ठंड से बचाव के लिए रखें सावधानी
Haryana Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा के छह जिलों में येलो अलर्ट जारी, ठंड से बचाव के लिए रखें सावधानी
Google News Follow us on Google

Haryana Weather Update: हरियाणा में इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई इलाकों में सुबह और शाम हल्की बादल छाए रहते हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 9 दिसंबर से ठंड और बढ़ने वाली है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी जाएगी।

Advertisement

मौसम विभाग ने सूबे के छह जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और नारनौल शामिल हैं। इन इलाकों में बर्फीली हवाओं के चलने से ठंड और भी कड़क होगी। फिलहाल पिछले 24 घंटों में हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। हालांकि इसमें 1.4 डिग्री की थोड़ी बढ़ोतरी भी देखी गई है।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में यह बदलाव आया है। मौसम विभाग का कहना है कि 9 और 10 दिसंबर को बर्फीली हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। खासकर रात के तापमान में भारी कमी होने की संभावना है क्योंकि उस दिन उत्तर और उत्तर पश्चिमी हवाएं तेज चलेंगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

पिछले 24 घंटों में हरियाणा के किसी भी इलाके में बारिश नहीं हुई है। ऐसे में ठंड बढ़ने के साथ हवा भी और ठंडी होगी। लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलें और मौसम के अनुसार अपने आप को सुरक्षित रखें।

सरकार और मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। खासकर जिन इलाकों में येलो अलर्ट जारी है, वहां रहवासियों को बर्फीली हवाओं और ठंड से बचाव के लिए तैयारी करनी चाहिए। आने वाले दिनों में ठंड के बढ़ने के कारण स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टियों की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp