Monday, 12 October 2026

हरियाणा में 15 अक्टूबर तक होगी इन जिलों में बारिश, जाने मौसम अपडेट

Written by: सुनील कुमार

Published:

Best E News : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 से 15 अक्टूबर तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ…


हरियाणा में 15 अक्टूबर तक होगी इन जिलों में बारिश, जाने मौसम अपडेट
हरियाणा में 15 अक्टूबर तक होगी इन जिलों में बारिश, जाने मौसम अपडेट
Google News Follow us on Google

Best E News : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 से 15 अक्टूबर तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 12 अक्टूबर से कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, आंधी आने और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।

Advertisement

रविवार, 11 अक्टूबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और सिरसा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कैथल, करनाल, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार और जींद में भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर के लिए प्रदेश में कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

पूर्वानुमान के मुताबिक, 12 अक्टूबर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। 15 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। यानि बारिश का दौर अभी थमा नही है 15 तक किसी भी जिले में बारिश हो सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंहरियाणा में मौसम का यू-टर्न, इन जिलों में होगी बारिश, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा

बारिश और बादलों के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे दिन के समय गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, मौसम का असर जिले के अनुसार अलग-अलग रह सकता है। बारिश होने पर तापमान में और बदलाव देखने को मिल सकता है।

 

ये भी पढ़ेंहरियाणा में होगी झमाझम बारिश, 10 जिलो में बारिश अलर्ट की चेतावनी

अगले सप्ताह मौसम में बदलाव की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कई दिनों तक प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। बारिश और तेज हवाओं से तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, बारिश पूरे प्रदेश में एक साथ होने की संभावना नहीं है। कुछ क्षेत्रों में ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है

ये भी पढ़ेंइंतजार खत्म: हरियाणा के 9 जिलों में होगी झमाझम बारिश, यहां पढ़ें अपडेट

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp