गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Weather: हरियाणा में आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मौसम करेगा बदलापन

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज फिर से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 17 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है और तेज हवाओं…


Haryana Weather: हरियाणा में आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मौसम करेगा बदलापन
Haryana Weather: हरियाणा में आज 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मौसम करेगा बदलापन
Google News Follow us on Google

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज फिर से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 17 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है और तेज हवाओं के चलने की चेतावनी भी दी गई है। जिन जिलों में आज बारिश की उम्मीद है उनमें जींद, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद शामिल हैं। इसके अलावा कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

Advertisement

इसके साथ ही जींद, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल और फरीदाबाद में हल्की से मध्यम गति से बारिश होने की संभावना है। वहीं फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में बूंदाबांदी हो सकती है। यह मौसम पिछले दिन से ही प्रदेश के अधिकांश जिलों में सक्रिय है। सोमवार को फतेहाबाद, चरखी दादरी, सिरसा, रोहतक, हिसार, अंबाला, पंचकूला, कैथल, महेंद्रगढ़, झज्जर, सोनीपत, भिवानी, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, पानीपत, गुरुग्राम और यमुनानगर में बारिश दर्ज की गई थी।

बारिश और मौसम के बदलाव के कारण हिसार में तापमान में काफी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान अब 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 12 डिग्री कम है। अचानक तापमान कम होने के कारण लोगों को ठंड का एहसास हुआ है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव, बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र और राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सकुर्लेशन बनने के कारण नमी वाली हवाएं उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों की ओर बढ़ रही हैं। इसके प्रभाव से 7 अक्टूबर तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने आगे बताया कि 8 अक्टूबर से हवाओं की दिशा उत्तर पश्चिमी होगी और ठंड में फिर से वृद्धि होगी। ऐसे में लोगों को मौसम की बदलती स्थिति के अनुसार तैयार रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp