बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana Weather News: हरियाणा के चार जिलों में येलो अलर्ट, तेज बारिश और तूफानी हवाओं का अनुमान

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Weather News: मौसम विभाग ने आज हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और कुरुक्षेत्र जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं…


Haryana Weather News: हरियाणा के चार जिलों में येलो अलर्ट, तेज बारिश और तूफानी हवाओं का अनुमान
Haryana Weather News: हरियाणा के चार जिलों में येलो अलर्ट, तेज बारिश और तूफानी हवाओं का अनुमान
Google News Follow us on Google

Haryana Weather News: मौसम विभाग ने आज हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और कुरुक्षेत्र जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं के चलने की संभावना है। करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

Advertisement

पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर के अधिकतर क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, कैथल, पानीपत और सोनीपत में केवल कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। कुरुक्षेत्र, करनाल और पंचकूला में लगभग आधे से ज्यादा क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश के 14 जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ का कहना है कि 16 सितंबर तक मानसून की सक्रियता कम है, लेकिन इसके बाद फिर से सक्रिय होने की संभावना है। इससे उत्तरी हरियाणा में बारिश का आंकड़ा बढ़ सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

अब तक प्रदेश में सामान्य से 43 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। 12 सितंबर तक 395.4 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 564.6 एमएम बरसात हो चुकी है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1080 एमएम हुई, जबकि सबसे कम सिरसा में 346 एमएम दर्ज की गई। कुरुक्षेत्र में सामान्य से 100 प्रतिशत ज्यादा, फतेहाबाद में 141 प्रतिशत ज्यादा और महेंद्रगढ़ में 119 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है।

14 सितंबर को अंबाला और यमुनानगर में ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। पंचकूला, कुरुक्षेत्र और करनाल में लगभग आधे से ज्यादा क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। कैथल, पानीपत और सोनीपत में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp