बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana Weather News: हरियाणा में कल से मौसम में बड़ा बदलाव, दिन का पारा कम और रात को ठंड का अहसास होगा

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Weather News: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार कल से हवाओं का रूख बदलने वाला है।…


Haryana Weather News: हरियाणा में कल से मौसम में बड़ा बदलाव, दिन का पारा कम और रात को ठंड का अहसास होगा
Haryana Weather News: हरियाणा में कल से मौसम में बड़ा बदलाव, दिन का पारा कम और रात को ठंड का अहसास होगा
Google News Follow us on Google

Haryana Weather News: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार कल से हवाओं का रूख बदलने वाला है। फिलहाल पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, लेकिन अब उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलेंगी। पहाड़ों की तरफ से आने वाली इन हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।

Advertisement

प्रदेश में अब रात का तापमान 22 डिग्री तक पहुंचने लगा है, शुक्रवार को सोनीपत में रात का सबसे कम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। लोगों को रात में ठंड महसूस होने लगी है।

हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि 28 सितंबर की रात से बंगाल की खाड़ी और राजस्थान के ऊपर एंटी साइक्लोनिक सकुर्लेशन बनने की संभावना है, जिससे पारा और गिर सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

दिन के समय का तापमान फिलहाल 32-35 डिग्री तक पहुंच रहा है, जो अब 30-32 डिग्री तक आ जाएगा। वहीं रात के तापमान में भी गिरावट आएगी।

डॉ. खीचड़ ने बताया कि इस बार हरियाणा में सामान्य से 38 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। एक जून से 24 सितंबर तक औसतन 413.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 568.4 मिमी बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1116.9 मिमी और सबसे कम सिरसा में 346.6 मिमी दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp