बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana Weather News: हरियाणा में 28 सितंबर से तापमान में गिरावट, पहाड़ों की हवाओं से गर्मी से मिलेगी राहत और रात में हल्की ठंड

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Weather News: हरियाणा में 28 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान पहाड़ों की तरफ से हवाएं चलेंगी, जिससे प्रदेश के तापमान…


Haryana Weather News: हरियाणा में 28 सितंबर से तापमान में गिरावट, पहाड़ों की हवाओं से गर्मी से मिलेगी राहत और रात में हल्की ठंड
Haryana Weather News: हरियाणा में 28 सितंबर से तापमान में गिरावट, पहाड़ों की हवाओं से गर्मी से मिलेगी राहत और रात में हल्की ठंड
Google News Follow us on Google

Haryana Weather News: हरियाणा में 28 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान पहाड़ों की तरफ से हवाएं चलेंगी, जिससे प्रदेश के तापमान में गिरावट आएगी। लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और रात का तापमान गिरने से हल्की ठंड महसूस की जा सकेगी।

Advertisement

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार मानसून में औसत से ज्यादा बारिश हुई है। इसी वजह से समय से पहले ठंड का अहसास हो सकता है। हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि 28 सितंबर की रात से बंगाल की खाड़ी और राजस्थान के ऊपर एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है।

इस साइक्लोनिक सर्कुलेशन का ज्यादा असर उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा। हरियाणा और पंजाब पर इसका असर कम होगा, लेकिन मौसम में बदलाव जरूर महसूस होगा। अब जो हवाएं पश्चिमी चल रही हैं, वह उत्तर पश्चिमी हो जाएंगी। उत्तरी पहाड़ों की तरफ से हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान कम होगा। यह सरसों की बिजाई के लिए भी अनुकूल रहेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

जब बारिश सामान्य से ज्यादा होती है, तो सूखी सर्दी या पाले की संभावना बहुत कम रहती है। इस बार हरियाणा में सामान्य से 38 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। एक जून से 24 सितंबर तक प्रदेश में औसतन 413.7 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 568.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1116.9 एमएम दर्ज की गई। जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 346.6 एमएम रही। इस अतिरिक्त बारिश के कारण मौसम में ठंड का अनुभव जल्दी हो सकता है और किसानों के लिए भी यह मौसम सरसों की फसल के लिए लाभदायक रहेगा

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp