गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Weather News: हरियाणा में तापमान में गिरावट, 15 साल का रिकॉर्ड टूटने के आसार, प्रदूषण ने लोगों की चिंता बढ़ाई

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Weather News: हरियाणा में अब अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में मौसम ने रुख बदलना शुरू कर दिया है। दिन में हल्की धूप और रात में बढ़ती ठंडक का एहसास हो रहा…


Haryana Weather News: हरियाणा में तापमान में गिरावट, 15 साल का रिकॉर्ड टूटने के आसार, प्रदूषण ने लोगों की चिंता बढ़ाई
Haryana Weather News: हरियाणा में तापमान में गिरावट, 15 साल का रिकॉर्ड टूटने के आसार, प्रदूषण ने लोगों की चिंता बढ़ाई
Google News Follow us on Google

Haryana Weather News: हरियाणा में अब अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में मौसम ने रुख बदलना शुरू कर दिया है। दिन में हल्की धूप और रात में बढ़ती ठंडक का एहसास हो रहा है। 15 से 19 अक्टूबर तक फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Advertisement

दिन-रात का तापमान

दिन में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। रात का तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बारिश की संभावना नहीं है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में रात का तापमान और घट सकता है और सुबह की ओस और हल्की ठंडक मौसम को और सुहावना बनाएगी।

सर्दी का रिकॉर्ड टूटने की संभावना

इस बार हरियाणा में सर्दी 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अक्टूबर में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री तक पहुंच चुका है। अगर तापमान 10 डिग्री या उससे नीचे गया तो 2020 का रिकॉर्ड टूट जाएगा। अक्टूबर की शुरुआत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 30 एमएम बारिश हुई थी, जो सामान्य से 649% अधिक है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

प्रदूषण की चिंता

फरीदाबाद, गुरुग्राम और एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। खासकर बल्लभगढ़ क्षेत्र में AQI 250 पार कर गया है, जो वायु गुणवत्ता को ‘खराब श्रेणी’ में रखता है। विशेषज्ञों ने बुजुर्गों, बच्चों और श्वास रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी दी है।

किसानों के लिए मौसम और सलाह

सरसों की बुवाई और कपास की तुड़ाई के लिए यह समय अनुकूल है। किसानों को खेतों की तैयारी कर उन्नत किस्म के बीज बोने और उर्वरक का संतुलित प्रयोग करने की सलाह दी गई है। कपास और धान की फसल में कीट और बीमारियों पर नजर रखनी होगी। जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की सलाह से उचित दवा छिड़कनी होगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp