
Haryana Weather News: हरियाणा मौसम विभाग ने प्रदेश में आज से 19 सितंबर तक मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 20 सितंबर से मानसून की गतिविधियों में कमी आएगी और बारिश का दौर थम सकता है।
प्रदेश के 15 जिलों में आज मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल हैं। इन जिलों में 19 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 39 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर जिले में दर्ज की गई है। हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं गरज और बिजली चमकने की संभावना भी बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
19 सितंबर तक पूर्वी और मध्य हरियाणा के जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत में आंशिक बादल और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर हवाओं के साथ गरज और चमक भी देखी जा सकती है।
पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक और झज्जर में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में भी हल्की बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और आवश्यक तैयारी रखने की अपील की है। किसान, वाहन चालक और आम नागरिक बारिश और तेज हवाओं को ध्यान में रखते हुए अपने कामकाज की योजना बनाएं।
