बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana Weather News: हरियाणा के मौसम में बदलाव, दिन में तेज धूप और रात में ठंडक, बारिश की संभावना बेहद कम

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Weather News: हरियाणा से मानसून धीरे-धीरे विदा हो रहा है। मानसून के जाने के साथ ही प्रदेश का तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। कई जिलों में तापमान 35 डिग्री के…


Haryana Weather News: हरियाणा के मौसम में बदलाव, दिन में तेज धूप और रात में ठंडक, बारिश की संभावना बेहद कम
Haryana Weather News: हरियाणा के मौसम में बदलाव, दिन में तेज धूप और रात में ठंडक, बारिश की संभावना बेहद कम
Google News Follow us on Google

Haryana Weather News: हरियाणा से मानसून धीरे-धीरे विदा हो रहा है। मानसून के जाने के साथ ही प्रदेश का तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। कई जिलों में तापमान 35 डिग्री के ऊपर पहुंच चुका है। दिन में धूप के कारण गर्मी अधिक हो रही है, लेकिन शाम और रात के समय ठंडक का अहसास होता है।

Advertisement

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून की वापसी के बाद अब प्रदेश में आर्द्रता कम हो जाएगी और मौसम शुष्क बनेगा। इससे किसानों के लिए खरीफ फसलों की कटाई का समय अनुकूल रहेगा।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की जानकारी के अनुसार, आज किसी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। प्रदेश के सात जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री पार हो गया है। पलवल और नूंह में सबसे अधिक 36.7 डिग्री दर्ज किया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

तापमान का आंकलन

कल की तुलना में आज औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट हुई है। फिर भी यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। बीते कल प्रदेश के कई हिस्सों से मानसून वापस चला गया है। अगले तीन दिन तक मौसम साफ रहने और बारिश की संभावना कम रहने की उम्मीद है। दिन में हल्की-से-मध्यम गति की हवाएं चलेंगी।

दिन और रात का मौसम

प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन में तेज धूप के कारण गर्मी हो रही है, जबकि रात में ठंडक बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर पलवल, नूंह, पंचकूला, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, जींद और हिसार में रिकॉर्ड किया गया। झज्जर जिले का तापमान सबसे कम 29 डिग्री दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp