गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Weather: हरियाणा में ठंड का कहर होगा तेज, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है और ठंड बढ़ती जा रही है। सुबह और शाम के समय कई जगह हल्का कोहरा भी नजर आने लगा है। फिलहाल प्रदेश के…


Haryana Weather: हरियाणा में ठंड का कहर होगा तेज, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम
Haryana Weather: हरियाणा में ठंड का कहर होगा तेज, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम
Google News Follow us on Google

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है और ठंड बढ़ती जा रही है। सुबह और शाम के समय कई जगह हल्का कोहरा भी नजर आने लगा है। फिलहाल प्रदेश के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। उत्तर दिशा से चल रही नमी भरी हवाओं के कारण कई इलाकों में धुंध छाने लगी है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के असर से आने वाले तीन दिन ठंड और बढ़ने की संभावना है। इससे रात का तापमान और नीचे गिर सकता है।

Advertisement

मौसम विभाग ने बताया है कि अभी हरियाणा पूरी तरह से ठंड की चपेट में नहीं आया है। दिन में धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई है। हालांकि रात के समय उत्तर-पश्चिमी हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में लगभग 3 डिग्री की गिरावट देखी गई है। विभाग ने यह भी कहा है कि निकट भविष्य में बारिश होने की संभावना नहीं है।

राज्य में हिसार सबसे ठंडा जिला बना हुआ है जहां न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाकी जिलों में पारा 10 डिग्री के आसपास या उससे ऊपर है। शुक्रवार की रात 8 बजे के बाद सोनीपत में हल्का कोहरा छाने लगा और सुबह के समय कई जिलों में धुंध दिखाई दी, लेकिन फिलहाल विजिबिलिटी पर इसका खास प्रभाव नहीं पड़ा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दिनों तापमान में और गिरावट हो सकती है। बीच-बीच में बादल छाने से औसत तापमान 1-2 डिग्री तक कम हो सकता है।

डॉ. खीचड़ ने यह भी कहा कि 23 नवंबर तक हरियाणा का मौसम सूखा और परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बादलछाएगी और हवा की दिशा बदलने से वातावरण में नमी बढ़ेगी, जिससे सुबह के समय धुंध का रहना जारी रहेगा। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने और हल्की धुंध की संभावना बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp