गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Weather: हरियाणा में शीतलहर आज से शुरू, यलो अलर्ट जारी और कई जिलों में पारा तेजी से जाएगा नीचे

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Weather: हरियाणा में एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने आज से पूरे प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। शीतलहर बढ़ने के कारण…


Haryana Weather: हरियाणा में शीतलहर आज से शुरू, यलो अलर्ट जारी और कई जिलों में पारा तेजी से जाएगा नीचे
Haryana Weather: हरियाणा में शीतलहर आज से शुरू, यलो अलर्ट जारी और कई जिलों में पारा तेजी से जाएगा नीचे
Google News Follow us on Google

Haryana Weather: हरियाणा में एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने आज से पूरे प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। शीतलहर बढ़ने के कारण रात और दिन दोनों समय के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। ठंडी हवाओं ने लोगों को पहले ही कंपा दिया है और आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के 8 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। इनमें नारनौल सबसे ज्यादा ठंडा रहा जहां तापमान 5.4 डिग्री तक गिर गया। सिरसा में 6.6 डिग्री और हिसार में 7.3 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस और हवाओं में बदलाव के कारण थोड़ी गर्माहट महसूस हुई थी लेकिन अब मौसम फिर करवट ले चुका है।

विभाग ने चेतावनी दी है कि आज से शीतलहर दोबारा चलेगी। खासकर राजस्थान से सटे हरियाणा के छह जिले जैसे सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी चरखी दादरी और नारनौल में अगले दो से तीन दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है ताकि लोग सावधानी बरतें और मौसम की स्थिति पर नजर रखें।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक मौसम काफी परिवर्तनशील रहेगा। उत्तर और उत्तर पश्चिमी हवाएं लगातार चलेंगी जिससे रात के तापमान में और गिरावट संभव है। इन हवाओं के कारण ठंड और तेज महसूस होगी। वहीं 12 दिसंबर को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने की संभावना है जिसके बाद अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

अनुमान लगाया गया है कि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट देखने को मिलेगी और यह 6 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। फिलहाल दिन का औसत तापमान करीब 24 डिग्री है जबकि अधिकतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट की उम्मीद है। कुल मिलाकर हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक तेज ठंड और शीतलहर लोगों को परेशान कर सकती है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp