गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Weather: हरियाणा में ठंड का प्रकोप बढ़ा, गुरुग्राम में 3.5°C तक गिरा तापमान, सर्दी ने मचाई हलचल

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Weather: हरियाणा में पहाड़ों से आ रही तेज ठंडी हवाओं ने ठंड का प्रकोप और बढ़ा दिया है। इसका असर रात और दिन दोनों के तापमान पर साफ नजर आ रहा…


Haryana Weather: हरियाणा में पहाड़ों से आ रही तेज ठंडी हवाओं ने ठंड का प्रकोप और बढ़ा दिया है। इसका असर रात और दिन दोनों के तापमान पर साफ नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 3 दिसंबर को पूरे राज्य में औसत न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, पूरे राज्य का तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री कम रहा, जो इस ठंड के बढ़ने का संकेत है।

Advertisement

राज्य का सबसे कम तापमान गुरुग्राम में 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो इस मौसम में दूसरी बार इतनी कम तापमान पर पहुंचा है। इससे पहले हिसार में भी 3.5 डिग्री का तापमान दर्ज किया गया था। राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में भी ठंड का असर देखा गया है। महेंद्रगढ़ और नारनौल में 6.3 डिग्री, कैथल में 7 डिग्री और जींद में 7.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि 4 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मौसम में बदलाव आएगा। 7 दिसंबर तक आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और 8 दिसंबर से ठंड फिर से तेज हो सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

IMD ने सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, नारनौल, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत सहित 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। दिन के तापमान में भी गिरावट देखी गई है। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान में औसतन 1.9 डिग्री की कमी दर्ज हुई।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. मदन लाल खीचड़ के अनुसार, 7 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक बादल छाए रहेंगे। दिन का तापमान थोड़ा गिर सकता है, जबकि रात का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। हवा की दिशा बदलती रहेगी और नमी बढ़ने से कुछ जगह सुबह हल्की धुंध भी पड़ सकती है। 8 दिसंबर से फिर से ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे रात का तापमान फिर से गिर सकता है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp