मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Earthquake: लगातार दूसरे दिन फिर थराया हरियाणा, 7 जिलों में लगे झटके

Written by: PK Chauhan

Published:

Earthquake in Haryana: हरियाणा में भूकंप की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार शाम 7:49 बजे एक बार फिर भूकंप के झटकों ने हरियाणा को हिला दिया। यह लगातार दूसरा दिन…


Earthquake in Haryana: हरियाणा में भूकंप की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार शाम 7:49 बजे एक बार फिर भूकंप के झटकों ने हरियाणा को हिला दिया। यह लगातार दूसरा दिन था जब राज्य के कई हिस्सों में धरती कांपी। इस बार भूकंप के झटके गुरुग्राम, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, सोनीपत, जींद और पानीपत में महसूस किए गए।Earthquake

Advertisement

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, इस बार भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई और इसका एपिसेंटर झज्जर जिला रहा, जहां 10 किलोमीटर की गहराई में भूकंपीय हलचल दर्ज की गई। झटकों का प्रभाव गुरुग्राम, रोहतक, जींद, रेवाड़ी, सोनीपत और झज्जर में खास तौर पर देखा गया। राहत की बात यह रही कि भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।Earthquake

इससे ठीक एक दिन पहले, 10 जुलाई को सुबह 9:05 बजे भी हरियाणा में भूकंप आया था। उस समय भूकंप की तीव्रता 4.4 रही थी और केंद्र झज्जर ही था। तब झटके लगभग 10 सेकेंड तक महसूस किए गए थे और इसका असर गुरुग्राम, पानीपत, हिसार, रोहतक और रेवाड़ी तक देखा गया।Earthquake

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

विशेषज्ञों के मुताबिक, लगातार दो दिन झज्जर क्षेत्र में भूकंप आना भूगर्भीय अस्थिरता का संकेत हो सकता है। भले ही यह झटके हल्के रहे हों, लेकिन इनकी पुनरावृत्ति भविष्य में बड़े भूकंप की संभावना को जन्म देती है। प्रशासन ने भी नागरिकों से सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति में खुले और सुरक्षित स्थानों में जाने की सलाह दी है।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक दिशा-निर्देश स्थानीय प्रशासन को जारी किए जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp