बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana School: हरियाणा स्कूलों के पास नशे की दुकानें बंद, जानें बच्चों के लिए क्यों उठाया ये बड़ा कदम

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana School: हरियाणा सरकार ने स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू, गुटखा और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य शिक्षा निदेशालय ने…


Haryana School: हरियाणा स्कूलों के पास नशे की दुकानें बंद, जानें बच्चों के लिए क्यों उठाया ये बड़ा कदम
Haryana School: हरियाणा स्कूलों के पास नशे की दुकानें बंद, जानें बच्चों के लिए क्यों उठाया ये बड़ा कदम
Google News Follow us on Google

Haryana School: हरियाणा सरकार ने स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू, गुटखा और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य शिक्षा निदेशालय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, संसाधन केंद्रों और स्कूल प्रधानाचार्यों को स्कूलों के आसपास इन उत्पादों की बिक्री पर सख्त नजर रखने के आदेश दिए हैं।

Advertisement

जारी आदेश में कहा गया है कि अगर कोई भी व्यक्ति इस प्रतिबंध का उल्लंघन करता है तो तुरंत संबंधित ग्राम पंचायत और नजदीकी पुलिस अधिकारियों को सूचित किया जाएगा। इसके बाद बिक्री को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इससे बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने में मदद मिलेगी।

पिछले साल हरियाणा विधानसभा ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का निषेध और व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, आपूर्ति और वितरण का विनियमन) हरियाणा संशोधन विधेयक 2024 पारित किया। इस विधेयक के तहत राज्य में हुक्का बार खोलने और चलाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है और ग्राहकों को हुक्का परोसने की अनुमति नहीं है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

कानून की धारा 21-ए के अनुसार हुक्का बार पर प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले को एक वर्ष तक की कैद हो सकती है, जिसे तीन साल तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है, जो पांच लाख रुपये तक बढ़ सकता है। यह कदम नशे के प्रति सख्ती का संकेत है।

इसके अलावा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि राज्य का लक्ष्य कृषि को केवल जीविका का साधन नहीं बल्कि एक स्थायी और लाभदायक व्यवसाय बनाना है। नई दिल्ली में 20वें सीआईआई भारत-अफ्रीका व्यापार सम्मेलन में उन्होंने बताया कि सरकार किसानों को उत्पादन से लेकर उपज की बिक्री तक हर स्तर पर सहयोग दे रही है। उनका ध्यान केवल उत्पादन बढ़ाने पर नहीं बल्कि कृषि को लाभदायक और स्थायी उद्यम बनाने पर है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp