बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana Roadways: त्योहारी सीजन में फरीदाबाद रोडवेज डिपो ने बढ़ाई बसों की संख्या, यात्रियों को मिलेगी आसान और सस्ती यात्रा की सुविधा

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Roadways: त्यौहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़-भाड़ को देखते हुए हरियाणा परिवहन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। फरीदाबाद रोडवेज डिपो ने अलीगढ़, आगरा, गुरुग्राम और अन्य प्रमुख रूटों…


Haryana Roadways: त्योहारी सीजन में फरीदाबाद रोडवेज डिपो ने बढ़ाई बसों की संख्या, यात्रियों को मिलेगी आसान और सस्ती यात्रा की सुविधा
Haryana Roadways: त्योहारी सीजन में फरीदाबाद रोडवेज डिपो ने बढ़ाई बसों की संख्या, यात्रियों को मिलेगी आसान और सस्ती यात्रा की सुविधा
Google News Follow us on Google

Haryana Roadways: त्यौहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़-भाड़ को देखते हुए हरियाणा परिवहन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। फरीदाबाद रोडवेज डिपो ने अलीगढ़, आगरा, गुरुग्राम और अन्य प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाने की योजना बनाई है। इसका उद्देश्य त्यौहार के समय यात्रियों को घर की डगर आसान बनाना है।

Advertisement

वर्तमान में फरीदाबाद डिपो से अलीगढ़, आगरा, चंडीगढ़, गुरुग्राम, पंचकूला, जयपुर, बैजनाथ, मथुरा, हरिद्वार, ऋषिकेश सहित हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड के प्रमुख शहरों के लिए 100 से ज्यादा बसें चल रही हैं।

अतिरिक्त बसें

दिवाली से एक सप्ताह पहले बल्लभगढ़ से अलीगढ़ रूट पर करीब 20 अतिरिक्त बसें और बल्लभगढ़ से आगरा रूट पर लगभग 16 बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा गुरुग्राम रूट पर भी एक दर्जन से ज्यादा अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

यात्रियों के लिए राहत

फरीदाबाद डिपो के अधिकारियों ने बताया कि जिन रूटों पर यात्रियों का दबाव अधिक होगा, वहां ज्यादा से ज्यादा बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका उद्देश्य है कि यात्रियों को समय पर और सुगम यात्रा की सुविधा मिले।

किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं

त्यौहारी सीजन में बसों के किराए में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रोडवेज प्रबंधन हरसंभव प्रयास करेगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp