बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana Roadways बस का किराया घटा, जींद से हल्द्वानी तक अब सिर्फ 594 रुपए में करें सफर

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Roadways: हरियाणा परिवहन विभाग की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जींद बस स्टैंड से हल्द्वानी जाने वाली रोडवेज बस का किराया अब घटा दिया गया…


Haryana Roadways बस का किराया घटा, जींद से हल्द्वानी तक अब सिर्फ 594 रुपए में करें सफर
Haryana Roadways बस का किराया घटा, जींद से हल्द्वानी तक अब सिर्फ 594 रुपए में करें सफर
Google News Follow us on Google

Haryana Roadways: हरियाणा परिवहन विभाग की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जींद बस स्टैंड से हल्द्वानी जाने वाली रोडवेज बस का किराया अब घटा दिया गया है। पहले इस रूट पर यात्रियों को 766 रुपए देने पड़ते थे, लेकिन अब किराया घटाकर 594 रुपए कर दिया गया है। इसका मतलब है कि यात्रियों को 172 रुपए की राहत मिली है।

Advertisement

पिछले दिनों पहाड़ों में हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जींद से हल्द्वानी जाने वाली बस का रूट बदलना पड़ा था। पहले यह बस बिजनौर के रास्ते चलती थी, लेकिन तब इसे हरिद्वार होते हुए हल्द्वानी भेजा गया। रूट लंबा होने के कारण यात्रियों से अतिरिक्त किराया लिया जा रहा था। अब हालात सामान्य होने पर बस अपने मूल निर्धारित रूट से चल रही है, जिससे किराया पहले जैसा हो गया है।

जींद डिपो के अधिकारी ने बताया कि वाया बिजनौर होकर बस को 434 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी और किराया 594 रुपए था। लेकिन वाया हरिद्वार बस को 521 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही थी, यानी 87 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी। इसी वजह से किराया बढ़ाकर 766 रुपए कर दिया गया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

अधिकारी ने आगे बताया कि अब बस अपने मूल रूट वाया बिजनौर होकर हल्द्वानी के लिए संचालित हो रही है। इस कारण यात्रियों को पहले वाला किराया ही देना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि जींद से कटरा जाने वाली बस फिलहाल जम्मू तक ही जा रही है। पहाड़ों में भूस्खलन के कारण कटरा तक मार्ग अवरुद्ध था। जैसे ही स्थिति सामान्य होगी, बस को कटरा तक चलाया जाएगा।

इस बदलाव से यात्रियों को न केवल किराए में राहत मिली है बल्कि यात्रा का समय भी कम हुआ है। विभाग ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे बस के वर्तमान रूट और समय के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। इस कदम से रोडवेज सेवाओं में सुविधा और सुगमता बढ़ी है और यात्री आसानी से हल्द्वानी और आगे की यात्रा कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp