बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana PPP अपडेट अलर्ट, वार्षिक इनकम अपडेट ना होने पर हो सकती है बड़ी परेशानी

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana में फैमिली आईडी (PPP) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। अगर आपने अपने परिवार पहचान पत्र में अपनी वार्षिक आय (इनकम) अपडेट नहीं की है, तो तुरंत इसे अपडेट कर…


Haryana PPP अपडेट अलर्ट, वार्षिक इनकम अपडेट ना होने पर हो सकती है बड़ी परेशानी
Haryana PPP अपडेट अलर्ट, वार्षिक इनकम अपडेट ना होने पर हो सकती है बड़ी परेशानी
Google News Follow us on Google

Haryana में फैमिली आईडी (PPP) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। अगर आपने अपने परिवार पहचान पत्र में अपनी वार्षिक आय (इनकम) अपडेट नहीं की है, तो तुरंत इसे अपडेट कर लें। वरना हरियाणा परिवार पत्र अथॉरिटी द्वारा आपकी वार्षिक आय को अपने आप 3 लाख रुपए के रूप में अपडेट कर दिया जाएगा।

Advertisement

हरियाणा परिवार पत्र अथॉरिटी ऐसे परिवार मुखियाओं को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर संदेश भेज रही है, जिन्होंने अपनी वार्षिक आय अपडेट नहीं करवाई है। विभाग ने इसे सुधारने के लिए 1 सप्ताह का समय दिया है। इस दौरान परिवार मुखिया को अपनी फैमिली आईडी में अपनी वार्षिक आय स्वयं घोषित करना अनिवार्य है।

अभी भी हजारों लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी आय या तो शून्य दिखाई है या इसे वेरिफाई नहीं करवाया है। कुछ परिवारों में परिवार मुखिया के निधन के कारण इनकम जीरो दिख रही है। विभाग ने ऐसे परिवारों का डेटा तैयार कर लिया है और इन्हें मैसेज भेजना शुरू कर दिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

जिन परिवार मुखियाओं को संदेश मिल चुका है, उन्हें CSC सेंटर जाकर अपनी वार्षिक आय अपडेट करनी होगी और इसे घोषित आय के रूप में दर्ज कराना होगा। इसके बाद KREED (क्रीड) द्वारा इनकम वेरिफाई की जाएगी और वैध घोषित की जाएगी। हाल ही में विभाग ने 3.28 लाख AAY और SBPL राशन कार्ड जारी किए हैं। इनमें कई फैमिली आईडी शामिल हैं, जिनकी आय जीरो दिखाई गई थी और उन्होंने अपनी वार्षिक आय अपडेट नहीं करवाई थी।

झज्जर के क्रीड मैनेजर दीपक चौहान के अनुसार, जिनकी फैमिली आईडी में वार्षिक आय जीरो दिखाई गई है, उन्हें अपनी वार्षिक आय घोषित करना अनिवार्य है। यदि उन्होंने इसे समय रहते अपडेट नहीं कराया, तो उनकी वार्षिक आय 1.80 लाख से 3 लाख रुपए तक स्वतः अपडेट कर दी जाएगी। इसलिए परिवारों को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी आय जल्द अपडेट करें, ताकि गलत इनकम दर्ज न हो और राशन व अन्य सरकारी लाभ प्रभावित न हों।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp