बुधवार, 4 नवम्बर 2026

नशा मुक्त समाज बनाने के लिए Haryana Police की मुहिम, स्कूलों में चला जागरूकता अभियान

Written by: PK Chauhan

Published:

हरियाणा पुलिस नशे के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे…


नशा मुक्त समाज बनाने के लिए रेवाड़ी पुलिस की मुहिम, स्कूलों में चला जागरूकता अभियान
नशा मुक्त समाज बनाने के लिए रेवाड़ी पुलिस की मुहिम, स्कूलों में चला जागरूकता अभियान
Google News Follow us on Google

हरियाणा पुलिस नशे के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को निरीक्षक रामपाल की अगुवाई में नशा मुक्त टीम ने गांव रामगढ़, गोकलगढ़ और गोकलपुर स्थित सरकारी स्कूलों का दौरा किया।Haryana Police

Advertisement

 

इस दौरान विद्यार्थियों और ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और समाज को नशे से दूर रखने की अपील की गई।टीम ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए अभिशाप है, इसे खत्म करने के लिए हर नागरिक को आगे आना होगा। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाकर एक सुरक्षित और स्वस्थ समाज बनाना है। उपस्थित लोगों से अपील की गई कि यदि कहीं नशा बेचने या सप्लाई की जानकारी मिलती है तो बिना हिचक पुलिस को तुरंत सूचित करें।Haryana Police

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इसके लिए MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 और डायल 112 उपलब्ध हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान में समाज की अधिक से अधिक भागीदारी जरूरी है। परिवारों से भी आग्रह किया गया कि यदि कोई सदस्य नशे का शिकार है तो उसे छोड़ने के लिए प्रेरित करें, पुलिस इसमें पूरा सहयोग करेगी। रेवाड़ी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे की इस लड़ाई को जन आंदोलन का रूप देकर ही सफल बनाया जा सकता है और इसके लिए जन जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp