बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana Olympic: हरियाणा स्टेट ओलम्पिक गेम्स 2025 की वापसी, 13 साल बाद खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों का मिलेगा बड़ा अवसर

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Olympic: हरियाणा में खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने की तैयारी तेज हो गई है। 13 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हरियाणा स्टेट ओलंपिक गेम्स 2025 आयोजित किए जा रहे…


Haryana Olympic: हरियाणा स्टेट ओलम्पिक गेम्स 2025 की वापसी, 13 साल बाद खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों का मिलेगा बड़ा अवसर
Haryana Olympic: हरियाणा स्टेट ओलम्पिक गेम्स 2025 की वापसी, 13 साल बाद खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों का मिलेगा बड़ा अवसर
Google News Follow us on Google

Haryana Olympic: हरियाणा में खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने की तैयारी तेज हो गई है। 13 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद हरियाणा स्टेट ओलंपिक गेम्स 2025 आयोजित किए जा रहे हैं। इस बार हरियाणा सरकार ने खेल कोटे से लगभग 477 सरकारी नौकरियों को बैकलॉग से भरने का फैसला लिया है। यह प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस आयोजन की सारी जानकारी www.IndianChess.org पर देखी जा सकती है। 23 सितंबर 2025 को हरियाणा ओलंपिक संघ (एचओए) की बैठक के बाद चयन प्रक्रिया शुरू होगी और खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जाएंगे।

Advertisement

हरियाणा स्टेट ओलंपिक गेम्स 2025 13 साल बाद लौट रहे हैं। पेरिस इंटरनेशनल ओलंपिक से शतरंज एशिया महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि राजनीतिक विवादों के कारण पिछले 13 सालों से यह आयोजन स्थगित था। इस वजह से लगभग 15 हजार खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों के अवसर नहीं मिल पाए। यदि हर साल ओलंपिक खेल होते तो हर साल करीब एक हजार खिलाड़ी पदक जीतकर नौकरी की पात्रता प्राप्त कर सकते थे। अब नवंबर 2025 में यह आयोजन होगा और हरियाणा सरकार ने इसके लिए ओलंपिक संघ को स्वीकृति दे दी है।

इस बार खेलों में 27 ओलंपिक खेलों में मुकाबले होंगे। मुख्यमंत्री स्वयं हरियाणा स्टेट ओलंपिक गेम्स 2025 का उद्घाटन करेंगे। खिलाड़ियों को मिलने वाले सर्टिफिकेट में माता-पिता का नाम, आधार नंबर और जन्मतिथि अंकित की जाएगी ताकि फर्जीवाड़े को रोका जा सके और वास्तविक खिलाड़ियों को ही लाभ मिल सके। हरियाणा ओलंपिक संघ अब खेलों का कैलेंडर तैयार कर रहा है ताकि प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को अपना प्रदर्शन दिखाने का अवसर मिले।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

पैरा ओलंपिक खिलाड़ियों के खातों में 42 करोड़ रुपए डाले जाएंगे। स्वर्ण पदक विजेता को 6 करोड़ और रजत पदक विजेता को 4 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। खेल महाकुंभ का दूसरा चरण 24 से 26 सितंबर 2025 तक पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित होगा। पहले चरण में 836 पदक और दूसरे चरण में 1266 पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

इस आयोजन से प्रदेश के हजारों खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। हिसार, रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में ओलंपिक खेल आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली में शूटिंग और साइक्लिंग के मुकाबले होंगे। बेस्ट आठ जिलों की टीमें, हरियाणा पुलिस और हरियाणा ओलंपिक संघ की टीमें मैदान में उतरेगी। यह आयोजन हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए बड़े अवसर और सरकारी नौकरी पाने का मार्ग खोलने वाला साबित होगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp