गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: गुरुग्राम में युवक की हत्या, महिला पर केस दर्ज

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: गुरुग्राम के सेक्टर 14 थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ शराब पीने के दौरान एक युवक की छत से धक्का देकर हत्या करने…


Gurugram News: गुरुग्राम सेक्टर 14 में युवक की हत्या, आरोपी महिला पर पुलिस ने हत्या की गंभीर धाराओं में केस किया दर्ज
Gurugram News: गुरुग्राम सेक्टर 14 में युवक की हत्या, आरोपी महिला पर पुलिस ने हत्या की गंभीर धाराओं में केस किया दर्ज
Google News Follow us on Google

Haryana News: गुरुग्राम के सेक्टर 14 थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ शराब पीने के दौरान एक युवक की छत से धक्का देकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। यह दर्दनाक घटना 24 नवंबर की है। गंभीर चोटों के चलते युवक का इलाज निजी अस्पताल में किया गया, लेकिन शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने युवक की रिश्ते में भाभी पर हत्या की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।Haryana News

Advertisement

मृतक युवक की पहचान नूंह जिले के सिकरावा गांव निवासी 24 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रोहित गुरुग्राम के अनामिका एन्क्लेव के पास झोपड़ी में रहता था और शादी-बरात में ढोल बजाने का काम करता था। उसकी पहचान राजीव नगर की 50 वर्षीय महिला बबली से थी, जिसे वह अपनी भाभी कहता था।Haryana News

बबली का दामाद भी ढोल बजाने का काम करता है, इसलिए रोहित का उनके घर आना जाना लगा रहता था। बताया जाता है कि रोहित के बेटे का जन्म 20 नवंबर के आसपास हुआ था। 24 नवंबर को जब रोहित बबली के घर अपने दामाद के बारे में पूछताछ के लिए गया, तब बबली ने बेटे के जन्म की खुशी में पार्टी आयोजित की।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

रात को रोहित ठेके से शराब लेकर बबली के घर पहुंचा। दोनों ने घर की छत पर शराब पी। आरोप है कि शराब के नशे में किसी बात को लेकर बबली ने रोहित को छत से धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के सदस्यों ने उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया।Haryana News

करीब 13 दिनों तक इलाज के बाद शनिवार को रोहित ने दम तोड़ दिया। सेक्टर 14 पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान ही रोहित के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया था। उसकी मौत के बाद पुलिस ने हत्या की धाराएं भी शामिल कर दी हैं। अधिकारियों ने कहा है कि जल्द ही महिला को गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले की जांच जारी है।Haryana News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp