बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: रेवाड़ी के स्वयंसेवकों ने डॉ. बलिराम हेडगेवार को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: रेवाड़ी जिले के दर्जनों स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक डॉ. बलिराम हेडगेवार को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मांग पत्र भेजा।…


Haryana News: रेवाड़ी जिले के दर्जनों स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक डॉ. बलिराम हेडगेवार को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मांग पत्र भेजा।

Advertisement

 

इस पत्र में डॉ. सतीश खोला, डॉ. वी.पी. यादव, हुकम सिंह, सुनील ग्रोवर, वीरेंद्र चिल्लर, गणेश दत्त, महेंद्रपाल, राम सिंह, सुमित, जतिन सैनी, धीरज, सूर्यप्रकाश, डॉ. सौरभ यादव, संजय कुमार, विजय गुप्ता और वीरेंद्र गुप्ता सहित कई स्वयंसेवकों ने भावपूर्ण आग्रह किया कि डॉ. हेडगेवार को उनकी राष्ट्रभक्ति, सेवा और संगठन के प्रति समर्पण के कारण भारत रत्न प्रदान किया जाए।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि डॉ. हेडगेवार ने स्वतंत्रता संग्राम के कठिन समय में आरएसएस की नींव रखी और समाज में एकता, अनुशासन तथा निष्ठा की भावना जागृत की।

DR KESAV RSS

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

स्वयंसेवकों ने कहा कि डॉ. हेडगेवार का उद्देश्य केवल संगठन खड़ा करना नहीं था, बल्कि उसके माध्यम से समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक आपदा राहत और सांस्कृतिक उत्थान जैसे क्षेत्रों में राष्ट्र के नागरिकों में अनुशासन और त्याग की भावना विकसित करना था।

उन्होंने यह भी कहा कि आज आरएसएस के लाखों स्वयंसेवक देशभर में निस्वार्थ भाव से कार्यरत हैं और यह सभी उनके संकल्प और दूरदृष्टि का परिणाम है। पत्र में प्रधानमंत्री से अनुरोध किया गया कि डॉ. हेडगेवार को भारत रत्न से अलंकृत कर राष्ट्र को उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया जाए।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp