
Haryana News: मानेसर(गुरुग्राम) में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन को केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ नेता मनोहर लाल ने संबोधित किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी विशेषता यही है कि इसमें जमीनी स्तर पर लोगों की कठिनाइयों और जरूरतों को समझते हुए नीति निर्धारित होती है और जब नीतियाँ जनभागीदारी से बनती हैं, तभी उनका लाभ व्यापक रूप से जनमानस को मिलता है।Haryana News
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने की दिशा में एक अभिनव पहल है। शहरी स्थानीय निकाय लोकतंत्र की वो मज़बूत आधारशिला है, जहां से जनता से सीधे संवाद, समस्याओं की पहचान और समाधान की शुरुआत होती है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह आयोजन स्थानीय शहरी निकायों के कामकाज और जनप्रतिनिधियों के दायित्वों के निर्वहन की दिशा में एक नया अध्याय लिखेगा तथा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को धरातल पर उतारने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
