बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम नायब सैनी की पीट थपथपाई, जानिए फिर क्या कहा

Written by: PK Chauhan

Published:

चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने से ठीक 15 दिन पहले धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पुण्य भूमि पर मुख्यमंत्री नायब सैनी की पीठ केंद्रीय गृहमंत्री और सहकारिता मंत्री अमित…


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम नायब सैनी की पीट थपथपाई, जानिए फिर क्या कहा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम नायब सैनी की पीट थपथपाई, जानिए फिर क्या कहा
Google News Follow us on Google

चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने से ठीक 15 दिन पहले धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पुण्य भूमि पर मुख्यमंत्री नायब सैनी की पीठ केंद्रीय गृहमंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने खूब थपथपाई। हालांकि सरकारी कार्यक्रम था लेकिन शाह ने न सिर्फ सैनी की तारीफ की बल्कि विपक्ष पर भी तंज कसा।Haryana News

Advertisement

हरियाणा में बेरोजगारी व नौकरियां हमेशा मुद्दा रही हैं। नौकरियों में पर्ची-खर्ची के जिस नारे पर भाजपा ने राज्य में जीत की हैट्रिक लगाई, उसी नारे को शाह ने फिर दोहराया। भाजपा सरकार समान विकास की दुहाई देती रही है। शाह ने भी उसी लाइन पर फोकस किया और बिना नाम लिए विपक्षी दलों की सरकारों के समय हुए विकास पर सवालिया निशान लगा सैनी सरकार को हर इलाके की हिमायती करार दिया।Haryana News

सैनी सरकार के साथ-साथ शाह पिछली मनोहर सरकार की सराहना करना भी नहीं भूले। भाजपा से पूर्व की सरकारों के समय नौकिरयां बिकने की बात कही और मनोहर को उस कुप्रथा को खत्म करने के साथ-साथ समान विकास का श्रेय दिया तो साथ ही सैनी को लाडला मुख्यमंत्री बताते हुए युवाओं का हितैषी करार दिया।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

हरियाणा के लोगो पर गर्व: शाह ने हरियाणवियों से भावनात्मक रिश्ता जोड़ने की कोशिश भी की। हरियाणा के जवान, किसान, खिलाड़ी और महिलाओं की उपलब्धियों को गिनाकर प्रदेशवासियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हरियाणा छोटा प्रदेश है लेकिन इसकी मातृ शक्ति और जवान देश की सुरक्षा और खेलों में लगातार चमक रहे हैं। शाह ने कहा जब भी हरियाणा आता हूं, यहां की ऊर्जा, उत्साह और समर्पण मुझे गर्व महसूस कराता है।Haryana News

रोहतक से लेकर कुरुक्षेत्र तक शाह व सैनी की अच्छी कैमिस्ट्री नजर आई। शाह सैनी के साथ काफी सहज और आत्मीय दिखे। पूरा आशीर्वाद उन पर नजर आया। कुछ ही दिन बाद सरकार बड़े स्तर पर अपनी सालगिरह का जश्न मनाने की तैयारी में है। इसके लिए उपलब्धियों की फेहरिस्त तैयार की जा रही है। उन उपलब्धियों पर शाह अपनी मुहर लगा गए।Haryana News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp