गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा की ‘हर घर हर ग्रहणी’ योजना से 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, जानिए कैसे करें आवेदन

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार गरीब और वंचित परिवारों के लिए एक नई राहत लेकर आई है। राज्य सरकार ने ‘हर घर हर ग्रहणी’ योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत बीपीएल परिवारों…


Haryana News: हरियाणा की ‘हर घर हर ग्रहणी’ योजना से 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, जानिए कैसे करें आवेदन
Haryana News: हरियाणा की ‘हर घर हर ग्रहणी’ योजना से 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, जानिए कैसे करें आवेदन
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार गरीब और वंचित परिवारों के लिए एक नई राहत लेकर आई है। राज्य सरकार ने ‘हर घर हर ग्रहणी’ योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत बीपीएल परिवारों को मात्र 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। बढ़ती महंगाई के बीच यह योजना गरीब परिवारों के लिए बड़ी मदद साबित होगी।

Advertisement

इस योजना के अंतर्गत उन परिवारों को लाभ मिलेगा जिनकी वार्षिक आय 1,80,000 रुपये से कम है और जो बीपीएल श्रेणी में आते हैं। सरकार का अनुमान है कि इस योजना से लगभग 50 लाख परिवारों को फायदा होगा। योजना का उद्देश्य है कि हर घर की महिला को गैस सिलेंडर आसानी और कम कीमत में मिले जिससे रसोई के खर्चों में राहत मिले।

योजना के लिए आवेदन करने वाले आवेदक के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं। आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए। उसका परिवार बीपीएल श्रेणी में आना जरूरी है। आवेदक की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदक के पास पहले से गैस कनेक्शन और उसकी कॉपी होनी चाहिए। आवेदन के लिए वैध मोबाइल नंबर होना भी आवश्यक है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक आवेदक ‘हर घर हर ग्रहणी’ पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी वेरीफिकेशन कराएं। इसके बाद गैस कनेक्शन का कंज्यूमर नंबर और गैस एजेंसी का चयन करें। मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें और अंत में फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें। सफल सबमिशन के बाद आपका आवेदन योजना के लिए स्वीकार कर लिया जाएगा।

यह योजना उन परिवारों के लिए एक बड़ी राहत है जिन्हें गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों की वजह से परेशानी हो रही थी। ‘हर घर हर ग्रहणी’ योजना से हरियाणा के गरीब परिवारों को सस्ते गैस सिलेंडर मिलने से उनकी रसोई खर्च में कमी आएगी और जीवन स्तर बेहतर होगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp