बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: गुरुग्राम NH-48 पर जाम खत्म होगा, DLF बनाएगा टू-लेन अंडरपास और वहन करेगा पूरा खर्च, जल्द DPR तैयार

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: दिल्ली–जयपुर हाईवे (NH-48) पर गुरुग्राम का शंकर चौक लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहा है। रोजाना दिल्ली और जयपुर से आने-जाने वाले हजारों लोग यहां जाम में…


Haryana News: गुरुग्राम NH-48 पर जाम खत्म होगा, DLF बनाएगा टू-लेन अंडरपास और वहन करेगा पूरा खर्च, जल्द DPR तैयार
Haryana News: गुरुग्राम NH-48 पर जाम खत्म होगा, DLF बनाएगा टू-लेन अंडरपास और वहन करेगा पूरा खर्च, जल्द DPR तैयार
Google News Follow us on Google

Haryana News: दिल्ली–जयपुर हाईवे (NH-48) पर गुरुग्राम का शंकर चौक लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहा है। रोजाना दिल्ली और जयपुर से आने-जाने वाले हजारों लोग यहां जाम में फंसते हैं। इस परेशानी को दूर करने के लिए अब नया समाधान तलाशा गया है। DLF प्रबंधन ने मोलसरी एवेन्यू रोड से सीधे हाईवे पर दिल्ली की ओर जाने वाला टू-लेन अंडरपास बनाने का प्रस्ताव दिया है।

Advertisement

शंकर चौक गुरुग्राम का सबसे व्यस्त चौराहा है। यहां से दिल्ली की ओर यू-टर्न लेना पड़ता है, जिससे NH-48 पर DLF साइबर सिटी से आने-जाने वाली गाड़ियां मिलकर भारी जाम की स्थिति पैदा कर देती हैं। अगर प्रस्तावित अंडरपास बन जाता है, तो सीधे वाहन दिल्ली की ओर निकल जाएंगे और यू-टर्न से होने वाली भीड़ खत्म हो जाएगी।

इस अंडरपास निर्माण का पूरा खर्च DLF लिमिटेड वहन करेगा। प्रस्ताव के मुताबिक अंडरपास NH-48 को क्रॉस करता हुआ दिल्ली की ओर बनाया जाएगा। इससे न केवल शंकर चौक का जाम कम होगा बल्कि रोजाना आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

पिछले सप्ताह चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की गई। प्रस्तावित जगह पर रैपिड मेट्रो के पिलर होने के कारण विशेष इंजीनियरिंग डिजाइन की जरूरत है। इसलिए ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो की डिजाइन सलाहकार कंपनी को DLF के खर्चे पर जल्द ही डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने का जिम्मा दिया जाएगा।

फिलहाल इस योजना को NHAI (नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) के पास भेजा गया है। अधिकारियों की ओर से इस पर विचार किया जा रहा है लेकिन मंजूरी अभी बाकी है। अगर हरी झंडी मिल जाती है तो गुरुग्राम का शंकर चौक आने वाले समय में जाम से बड़ी राहत पा सकता है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp