बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा के हिसार में कल पहली बार होगा एयर शो, सीएम नायब सैनी और हजारों लोग होंगे मौजूद

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा के हिसार स्थित प्रदेश के पहले महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर कल पहली बार एयर शो होने जा रहा है। आज सुबह 9 बजे फाइनल रिहर्सल होगी। एयर शो की…


Haryana News: हरियाणा के हिसार में कल पहली बार होगा एयर शो, सीएम नायब सैनी और हजारों लोग होंगे मौजूद
Haryana News: हरियाणा के हिसार में कल पहली बार होगा एयर शो, सीएम नायब सैनी और हजारों लोग होंगे मौजूद
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के हिसार स्थित प्रदेश के पहले महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर कल पहली बार एयर शो होने जा रहा है। आज सुबह 9 बजे फाइनल रिहर्सल होगी। एयर शो की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और हवाई अड्डे पर सूर्यकिरण टीम पहुंच गई है।

Advertisement

सूर्यकिरण टीम के पायलटों ने हिसार के शहीद विंग कमांडर साहिल गांधी के परिवार को एयर शो का व्यक्तिगत निमंत्रण दिया। इस बार एयर शो में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी मौजूद रहेंगे।

रिहर्सल के दौरान 9 जहाज एक साथ करतब दिखाएंगे। इससे पहले शुक्रवार को 3 जहाजों ने एक साथ प्रदर्शन किया था। प्रशासन ने पार्किंग, यातायात प्रबंधन, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और सुरक्षा के लिए अलग-अलग टीमें नियुक्त की हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

एयर शो देखने के लिए हजारों लोग पहुंचने की संभावना है। प्रशासन ने कई एकड़ में फैले मैदान की सफाई करवाई है और वहां दरिया बिछाई गई हैं। 15 हजार दर्शकों के बैठने के लिए कुर्सियां भी लगाई गई हैं।

सूर्यकिरण वायु सेना की 52वीं स्क्वॉड्रन का हिस्सा है और इसकी स्थापना 1996 में हुई थी। यह भारतीय वायु सेना की एरोबेटिक्स प्रदर्शन टीम है। टीम में 13 पायलट हैं, जिनमें से 9 ही एक साथ उड़ान भरते हैं। इनके पास किरण विमान संचालन का 1,000 घंटे और लड़ाकू उड़ान का लगभग 2,000 घंटे का अनुभव है। टीम में फ्लाइट कमांडर, प्रशासक और योग्य उड़ान प्रशिक्षक भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp