मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में अब बिजली की नहीं रहेगी किल्लत, इस शहर में शुरू हुई थर्मल यूनिट

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  कहा कि अगले सात वर्षों में हरियाणा में 24,000 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराकर सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। यमुनानगर में…


Haryana News:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  कहा कि अगले सात वर्षों में हरियाणा में 24,000 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराकर सभी उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। यमुनानगर में 800 मेगावाट की अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल यूनिट का काम भी बीएचईएल के सहयोग से शुरू हो गया है।

Advertisement

इसके अलावा, सीएम ने जनस्वास्थ्य और अभियांत्रिकी विभाग की भी बजट घोषणाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि महाग्राम योजना के तहत चुने गए गांवों में शहरी स्तर की पेयजल और सीवरेज सुविधाएं समय से पूरी की जाएं। इस योजना में गुरुग्राम, सोनीपत और पलवल के कुछ गांवों में कार्य तेजी से पूरा हो चुका है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य की सड़कों और सरकारी भवनों में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रमुख सड़कों और राजमार्गों से पुराने और खराब बिजली के खंभे तुरंत हटा दिए जाएं। इससे न केवल सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ेगी बल्कि सड़कें भी सुंदर दिखेंगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सीएम ने सभी सरकारी स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों, कार्यालयों और गोदामों की छतों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के आदेश भी दिए। उनका लक्ष्य है कि हरियाणा को तेजी से हरित ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ाया जाए। इसी संदर्भ में उन्होंने पीएम सूर्यघर: मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को इस योजना को तेजी से लागू करने के लिए सख्त निर्देश दिए।

सीएम ने राज्य में बड़े पैमाने पर सोलर पार्क विकसित करने के भी निर्देश दिए हैं। हरियाणा पॉवर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीजीसीएल) के चेयरमैन श्यामल मिश्रा ने बताया कि अब तक 42,486 रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं और 31 मार्च 2027 तक 2,22,000 रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही ‘सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना’ भी तैयार की गई है, जो खासतौर पर राज्य सरकार के कर्मचारियों और नियमित बिजली बिल जमा करने वालों के लिए है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp