गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: फरीदाबाद में एम्स अस्पताल का इंतजार खत्म, जानें कब से मिलेगा इलाज का सुनहरा मौका

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा की औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। दिल्ली एम्स की ओर से फतेहपुर बिल्लौच गांव में नया अस्पताल बनाया जा रहा है।…


Haryana News: फरीदाबाद में एम्स अस्पताल का इंतजार खत्म, जानें कब से मिलेगा इलाज का सुनहरा मौका
Haryana News: फरीदाबाद में एम्स अस्पताल का इंतजार खत्म, जानें कब से मिलेगा इलाज का सुनहरा मौका
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा की औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। दिल्ली एम्स की ओर से फतेहपुर बिल्लौच गांव में नया अस्पताल बनाया जा रहा है। यह अस्पताल इस साल के अंत तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा। पहले इसका निर्माण सितंबर में पूरा होने वाला था, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से काम में देरी हुई।

Advertisement

अस्पताल प्रबंधन ने निर्माण एजेंसी को आदेश दिया है कि चार कमरों का निर्माण पहले पूरा किया जाए ताकि ग्रामीणों को जल्दी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। यहां नौ एकड़ जमीन पर 15 बिस्तरों वाला यह अस्पताल तैयार हो रहा है, जिसकी लागत करीब 20 करोड़ रुपये है। सीपीडब्ल्यूडी को इस अस्पताल के निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है।

वर्तमान में अस्पताल की बिल्डिंग का बाहरी और अंदरूनी काम लगभग पूरा हो चुका है। चार डॉक्टरों के बैठने के लिए कमरे तैयार हैं और दो ओपीडी भी बन चुकी हैं। फार्मेसी का अलग कक्ष तैयार किया गया है। अब भवन पर प्लास्टर, खिड़कियों और शीशों का काम चल रहा है। इसके बाद अस्पताल में आवश्यक उपकरण लगाए जाएंगे और डॉक्टरों के रहने के लिए निवास भी तैयार किया जा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

फतेहपुर बिल्लौच और इसके आसपास के गांवों की आबादी करीब 30 हजार है। अभी तक यहां एक भी एमबीबीएस डॉक्टर नहीं है, जिससे ग्रामीणों को इलाज के लिए बल्लभगढ़ या फरीदाबाद जाना पड़ता है। इस अस्पताल के शुरू होने के बाद न सिर्फ फतेहपुर बिल्लौच बल्कि लढौली, पन्हेड़ा कलां, जवां, ककड़ीपुर, मांदकौल, शाहपुर कलां, डीग और प्रहलादपुर जैसे गांवों को घर के पास इलाज की सुविधा मिलेगी। गर्भवती महिलाओं को भी अब डिलीवरी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

एम्स के अस्पताल के निर्माण की खबर से ग्रामीण बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि अब उन्हें महंगे प्राइवेट अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। दिल्ली एम्स अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। अब जब उसी स्तर की सुविधाएं फतेहपुर बिल्लौच में मिलेंगी तो यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और राहत की बात है

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp