गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया हुई आसान, अब जल्दी मिलेगा नया कनेक्शन

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बहुत बड़ी राहत वाली खबर आई है। अब नए बिजली कनेक्शन के लिए लंबे इंतजार का दौर खत्म होने वाला है। हरियाणा विद्युत विनियामक…


Haryana News: हरियाणा में बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया हुई आसान, अब जल्दी मिलेगा नया कनेक्शन
Haryana News: हरियाणा में बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया हुई आसान, अब जल्दी मिलेगा नया कनेक्शन
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बहुत बड़ी राहत वाली खबर आई है। अब नए बिजली कनेक्शन के लिए लंबे इंतजार का दौर खत्म होने वाला है। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) ने बिजली कनेक्शन देने की एक नई समय-सीमा जारी की है। इसके तहत उपभोक्ताओं को उनके आवेदन के अनुसार जल्द से जल्द कनेक्शन मिल सकेगा।

Advertisement

मेट्रो शहरों में बिजली कनेक्शन तुरंत मिलेगा

HERC ने साफ किया है कि अगर आप मेट्रोपॉलिटन शहरों में रहते हैं और आपने बिजली कनेक्शन के लिए पूरा आवेदन जमा कर दिया है तो आपको सिर्फ तीन दिनों के भीतर ही नया कनेक्शन मिल जाएगा। इससे पहले लोगों को कई सप्ताह या महीनों तक इंतजार करना पड़ता था। अब यह प्रक्रिया बहुत तेज़ और पारदर्शी हो जाएगी।

नगर क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों के लिए अलग नियम

जहां मेट्रो शहरों के लिए तीन दिन का समय तय किया गया है, वहीं नगर क्षेत्रों में बिजली कनेक्शन मिलने की अवधि सात दिनों की रखी गई है। इसका मतलब है कि शहरों के छोटे इलाकों में भी अब बिजली कनेक्शन मिलने में ज्यादा देर नहीं होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह अवधि थोड़ी ज्यादा है। यहां बिजली कनेक्शन मिलने की समय-सीमा 15 दिनों की रखी गई है। यह वक्त ग्रामीण इलाकों की भौगोलिक स्थिति और तकनीकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर निर्धारित किया गया है।

उपभोक्ताओं को मिलेगी सुविधा

इस नई समय-सीमा के लागू होने से बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा होगी। इससे बिजली विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार होगा और जनता का समय बचेगा। इसके अलावा, शिकायतों में कमी आएगी और बिजली वितरण में पारदर्शिता बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp