गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा सरकार ने सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पैनल लगाना अनिवार्य, कर ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दिया

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार प्रदेश के कल्याण और विकास के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में अब सरकार ने सरकारी स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों, दफ्तरों और गोदामों की छतों…


Haryana News: हरियाणा सरकार ने सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पैनल लगाना अनिवार्य, कर ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दिया
Haryana News: हरियाणा सरकार ने सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पैनल लगाना अनिवार्य, कर ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा दिया
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार प्रदेश के कल्याण और विकास के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में अब सरकार ने सरकारी स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों, दफ्तरों और गोदामों की छतों पर सोलर पैनल सिस्टम लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसका मुख्य उद्देश्य हरियाणा को ग्रीन एनर्जी यानी हरित ऊर्जा का राष्ट्रीय मॉडल बनाना है। इसके साथ ही, राज्य सरकार ने कर्मचारियों और नियमित बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं के लिए नई ‘सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना’ लागू करने की तैयारी भी शुरू कर दी है। यह योजना अब मंजूरी के लिए सरकार के समक्ष प्रस्तुत की गई है।

Advertisement

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हाल ही में बजट घोषणाओं की समीक्षा की और पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना की प्रगति पर भी रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत हर घर तक रूफटॉप सोलर योजना का लाभ पहुंचना चाहिए। इसके लिए उन्होंने हर जिले में प्रभावी परिणाम प्राप्त करने के निर्देश दिए ताकि शहरों और कस्बों में बड़े पैमाने पर सौर ऊर्जा का विकास हो सके।

वर्तमान में हरियाणा में 42,286 रूफटॉप सोलर यूनिट्स लगाई जा चुकी हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि यह संख्या 31 मार्च 2027 तक बढ़कर 2,22,000 हो जाए। मुख्यमंत्री ने बताया कि ऊर्जा सुरक्षा राज्य के आर्थिक विकास की रीढ़ है और इसलिए सभी लंबित ऊर्जा परियोजनाओं को समय सीमा के अंदर पूरा करना अनिवार्य है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, अगले सात वर्षों में हरियाणा में बिजली उत्पादन क्षमता में 24,000 मेगावाट की वृद्धि करना लक्ष्य है। इससे पूरे राज्य के हर उपभोक्ता को 100 प्रतिशत निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इस योजना से न केवल पर्यावरण संरक्षण होगा बल्कि ऊर्जा की बचत और लागत में भी कमी आएगी।

इस तरह हरियाणा सरकार सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े कदम उठा रही है और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में आगे ले जा रही है। यह प्रयास प्रदेश के सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp