बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा के इस शहर की बदलेगी सूरत, इस कामों पर बनी सहमति

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: भिवानी के लघु सचिवालय में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता भिवानी-महेंद्रगढ़ से बीजेपी सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने की। बैठक में कई विभागों की…


Haryana News: भिवानी के लघु सचिवालय में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता भिवानी-महेंद्रगढ़ से बीजेपी सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने की। बैठक में कई विभागों की जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा की गई और उनके क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।

Advertisement

बैठक में बताया गया कि भिवानी अब जल्द ही बदले हुए रूप में नजर आएगा। हांसी रोड पर तिगड़ाना मोड़ से जुई नहर तक और ऑटो मार्केट चौक से गांव हालुवास व बाईपास तक की सड़कों को नेशनल हाईवे के जरिए सीमेंटेड फोरलेन में बदला जाएगा। दोनों ओर फुटपाथ बनाए जाएंगे और रात में रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइटें लगेंगी ताकि लोगों का आना-जाना आसान हो सके।

सांसद ने बताया कि चरखी दादरी रोड पर गांव हालुवास के आगे बाईपास चौक को एलिवेटेड बनाया जाएगा ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। इन सड़कों के निर्माण के लिए बजट जारी हो चुका है और बहुत जल्द काम शुरू होने वाला है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सरकार की हर योजना का लाभ पात्र लोगों तक समय पर और पारदर्शिता के साथ पहुंचना चाहिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

बैठक में धर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को सही तरीके से मिलना चाहिए। किसी भी किसान के साथ धोखाधड़ी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी बीमा कंपनी ने क्रॉप कटिंग में गड़बड़ी की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन गांवों में अब भी पानी जमा है, उसे 31 अक्टूबर तक पूरी तरह निकाल दिया जाए ताकि किसान बिना किसी परेशानी के अगली फसल की बुआई कर सकें। उनका कहना था कि जब तक किसानों के खेत सूखे और तैयार नहीं होंगे, तब तक विकास अधूरा रहेगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp