बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: 2 से 7 अक्टूबर तक सूरजकुंड मेला, टिकट रेट में बदलाव, ऑनलाइन बुकिंग से भी आसानी से लें सकते है पास

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: फरीदाबाद के सूरजकुंड में 2 से 7 अक्तूबर तक दीवाली मेला आयोजित किया जाएगा। हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है। हालांकि इस बार एंट्री…


Haryana News: 2 से 7 अक्टूबर तक सूरजकुंड मेला, टिकट रेट में बदलाव, ऑनलाइन बुकिंग से भी आसानी से लें सकते है पास
Haryana News: 2 से 7 अक्टूबर तक सूरजकुंड मेला, टिकट रेट में बदलाव, ऑनलाइन बुकिंग से भी आसानी से लें सकते है पास
Google News Follow us on Google

Haryana News: फरीदाबाद के सूरजकुंड में 2 से 7 अक्तूबर तक दीवाली मेला आयोजित किया जाएगा। हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है। हालांकि इस बार एंट्री टिकट 100 रुपये रखा गया है, जबकि साल 2023 में यह केवल 30 रुपये थी।

Advertisement

पिछले साल कम रही भीड़

2023 में मेला लगाने के बावजूद लोगों का उत्साह कम देखा गया। कम टिकट दर के बावजूद भीड़ कम रही थी। इसी कारण पिछले साल मेला आयोजित नहीं किया गया। अब टिकट बढ़कर 100 रुपये हो गया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार लोग फिर भी मेले में आते हैं।

इस बार मेले में लगभग 500 कमर्शियल स्टॉल लगेंगे। इनमें दीवाली से संबंधित सजावटी सामान, खिलौने, बर्तन और आभूषण शामिल होंगे। इसके अलावा स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शाम के समय मेले का खास आकर्षण होंगे। स्टॉल और एंट्री टिकट की ऑनलाइन बुकिंग हरियाणा टूरिज्म की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

टिकट की बढ़ी कीमत का कारण

हरियाणा पर्यटन निगम के एजीएम हरविंदर यादव ने बताया कि 2023 में सरकार से बजट मिलने के कारण टिकट दर कम रखी गई थी। इस बार सरकार की ओर से कोई फंड नहीं मिला है। इसलिए मेला अपनी आय खुद जनरेट करेगा। इसी वजह से एंट्री टिकट के दाम बढ़ाए गए हैं।

100 रुपये की टिकट दर परिवार सहित आने वाले पर्यटकों के लिए थोड़ा बोझ बन सकती है। हालांकि मेले में आकर्षक स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम इसे रोचक बनाएंगे। टिकट दर बढ़ने के बावजूद मेला रंग-बिरंगा और दर्शकों के लिए खास अनुभव देने वाला होगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp