बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: भिवानी में संपन्न हुई प्रदेश स्तरीय महिला शक्ति शतरंज चैंपियनशिप, विजेताओं का हुआ चयन

Written by: PK Chauhan

Published:

  भिवानी। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत हरियाणा सरकार से पंजीकृत हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला शक्ति शतरंज चैंपियनशिप सोमवार को हलवासिया विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल,…


 

Advertisement

भिवानी। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत हरियाणा सरकार से पंजीकृत हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला शक्ति शतरंज चैंपियनशिप सोमवार को हलवासिया विद्या विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिवानी में संपन्न हुई। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, हिसार, रोहतक, गोहाना, बहादुरगढ़ और जींद सहित कई जिलों से खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया। सोमवार को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए।Haryana News

भारत सरकार से मान्यता प्राप्त हरियाणा शतरंज एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रदेश शतरंज टीम के लिए किया गया है, जो आगामी नेशनल शतरंज प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि यह आयोजन भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) से मान्यता प्राप्त है और हरियाणा शतरंज एसोसिएशन को भारत सरकार द्वारा आयकर छूट प्राप्त है।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

प्रतियोगिता में शिवम स्कूल लोहानी की अवनि तंवर ने केएम स्कूल के अथर्व तंवर को हराया, जबकि हलवासिया स्कूल की भाविका शर्मा ने मनन को परास्त किया। अन्य मुकाबलों में याशी ने अनिष्का, तेजस्वी ने गर्वित, कौशल ने अर्पिता, कनिष्क सोनी ने कार्तिक मेहता, अर्जुन ने साहिल, प्रणय ने विहान आचार्य और वंशिका ने कृषिव को मात दी।Haryana News

विजेताओं में अंडर-13 वर्ग में अर्जुन, कनिष्क, कौशल और मनन संयुक्त रूप से पहले से चौथे स्थान पर रहे, जबकि अंडर-19 वर्ग में वैश्य मॉडल स्कूल के प्रणय, केएम स्कूल के विहान आचार्य, अंशुल, वंशिका और आर्यन ने संयुक्त रूप से शीर्ष पांच स्थान हासिल किए। लड़कियों के अंडर-13 वर्ग में अर्पिता, अवनि तंवर, याशी, भाविका शर्मा और अनिष्का संयुक्त रूप से पहले से पांचवें स्थान पर रहीं, जबकि अंडर-19 वर्ग में वंशिका ने बाजी मारी।Haryana News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

समापन अवसर पर एचसीए महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज, हलवासिया स्कूल के प्रशासक डॉ. शमशेर अहलावत, प्रिंसिपल विमलेश आर्य, जिला बाल संरक्षण अधिकारी नील कमल, सुमन तंवर, शालू वर्मा, सोनू कौशिक, रेखा सोनी, रेणु मलिक, पूनम गर्ग, सुमन देवी, मनोज अत्री और सुनील वर्मा नंबरदार सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
एचसीए के अनुसार, प्रतियोगिता की पूरी जानकारी एसोसिएशन की वेबसाइट www.indianchess.org पर लाइव देखी जा सकती है।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp