बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा रोडवेज में झटका! हिसार-चंडीगढ़ और सिरसा रूट की बसों के किराए बढ़े

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा परिवहन विभाग ने रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के किराए में बढ़ोतरी कर दी है। हिसार रोडवेज डिपो ने सिरसा और चंडीगढ़ रूट की बसों का संचालन…


Haryana News: हरियाणा रोडवेज में झटका! हिसार-चंडीगढ़ और सिरसा रूट की बसों के किराए बढ़े
Haryana News: हरियाणा रोडवेज में झटका! हिसार-चंडीगढ़ और सिरसा रूट की बसों के किराए बढ़े
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा परिवहन विभाग ने रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों के किराए में बढ़ोतरी कर दी है। हिसार रोडवेज डिपो ने सिरसा और चंडीगढ़ रूट की बसों का संचालन अब बस स्टैंड के पिछले गेट से शुरू किया है। इसका उद्देश्य बस स्टैंड के आसपास ट्रैफिक जाम को कम करना है। लेकिन इस बदलाव के कारण बसों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे किराए में इजाफा करना पड़ा।

Advertisement

अब हिसार से सिरसा का किराया 105 रुपये की बजाय 110 रुपये और हिसार से चंडीगढ़ का किराया 320 रुपये की बजाय 325 रुपये हो गया है। रोडवेज प्रबंधन का कहना है कि पिछले गेट से दोनों रूट की बसों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, इसलिए किराया बढ़ाना जरूरी था।

इस नई व्यवस्था से यात्रियों को परेशानी भी हो रही है। पहले बालसमंद रूट की बसें शहर के बीचोंबीच से गुजरती थीं, लेकिन अब ये भी पिछले गेट से जा रही हैं। इसका मतलब यात्रियों को बस पकड़ने के लिए बस स्टैंड तक आना पड़ेगा। पहले लोग रानी लक्ष्मीबाई चौक और अन्य जगहों से बस पकड़ लेते थे। अब उन्हें ऑटो या अन्य परिवहन साधनों पर खर्च करना पड़ेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

हिसार डिपो के अधिकारी के अनुसार, पिछले गेट से हिसार समेत अन्य डिपो की लगभग 600 बसें संचालित हो रही हैं। सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक 5 नंबर काउंटर से 16 नंबर काउंटर तक की सभी बसें पिछले गेट से ही अपने गंतव्य के लिए निकल रही हैं।

जाम से छुटकारा दिलाने के लिए उपायुक्त ने रोडवेज और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर चंडीगढ़ और सिरसा रूट की बसें पिछले गेट से संचालित करने के निर्देश दिए थे। महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि यह कदम ट्रैफिक को नियंत्रित करने और शहर में सुविधा बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp