गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में MSP के तहत किसानों के बैंक खातों में 544 करोड़ रुपये ट्रांसफर, धान की खरीद में बढ़त

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा में खरीफ 2025-26 के सीजन में अब तक किसानों के बैंक खातों में सीधे 543.66 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। यह राशि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP)…


Haryana News: हरियाणा में MSP के तहत किसानों के बैंक खातों में 544 करोड़ रुपये ट्रांसफर, धान की खरीद में बढ़त
Haryana News: हरियाणा में MSP के तहत किसानों के बैंक खातों में 544 करोड़ रुपये ट्रांसफर, धान की खरीद में बढ़त
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में खरीफ 2025-26 के सीजन में अब तक किसानों के बैंक खातों में सीधे 543.66 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। यह राशि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के तहत किसानों को दी गई है। राज्य में ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकृत 63,356 किसानों से धान की खरीद की जा रही है।

Advertisement

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के प्रवक्ता के अनुसार अब तक राज्य भर की मंडियों में कुल 8,92,943.07 मीट्रिक टन धान आई है। इसमें से 3,10,821.24 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है, जबकि कुल 7,20,025.68 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।

22 सितंबर से खरीफ खरीद सीजन के दौरान सबसे अधिक धान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने खरीदा है, लगभग 4,25,680.39 मीट्रिक टन। इसके अलावा, हरियाणा खाद्य एवं आपूर्ति फेडरेशन (हैफेड) ने 2,09,796.67 मीट्रिक टन और हरियाणा राज्य भंडारण निगम ने 84,548.61 मीट्रिक टन धान खरीदा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

प्रवक्ता ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर और साफ करके मंडियों में लाएं। धान में नमी की मात्रा सरकार द्वारा निर्धारित 17 प्रतिशत से अधिक न हो। मंडियों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं और उठान कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है।

इस बार हरियाणा की मंडियों में धान की खरीद 22 सितंबर से शुरू हुई। अधिकांश मंडियों में खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है, लेकिन कुछ मंडियों में धान में नमी अधिक होने के कारण किसानों को अपनी फसल बेचने में दिक्कतें आ रही हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp