बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में 4827 करोड़ की सड़क उन्नयन योजना शुरू, 9410 किलोमीटर लंबी सड़कों से जुड़े शहर और गांव

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार से राज्य स्तरीय प्रादेशिक सड़क उन्नयन परियोजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत 4827 करोड़ रुपये की लागत से 9410 किलोमीटर…


Haryana News: हरियाणा में 4827 करोड़ की सड़क उन्नयन योजना शुरू, 9410 किलोमीटर लंबी सड़कों से जुड़े शहर और गांव
Haryana News: हरियाणा में 4827 करोड़ की सड़क उन्नयन योजना शुरू, 9410 किलोमीटर लंबी सड़कों से जुड़े शहर और गांव
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार से राज्य स्तरीय प्रादेशिक सड़क उन्नयन परियोजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत 4827 करोड़ रुपये की लागत से 9410 किलोमीटर लंबी सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। सीएम ने कहा कि सड़कें केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था की धमनियां हैं। अगर सड़कें मजबूत होंगी, तो उद्योग और कृषि दोनों को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश की आर्थिक गति तेज होगी। यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन को समर्पित है।

Advertisement

सीएम ने यह भी कहा कि बेहतर सड़कें गांव और शहर के बीच की दूरी घटाएंगी, ईंधन की बचत होंगी, प्रदूषण कम होगा और परिवहन लागत घटेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी ठेकेदार या अधिकारी अगर लापरवाही करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। काम की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सैनी ने बीते 11 वर्षों में हुई उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 28651 करोड़ रुपये की लागत से 43703 किलोमीटर सड़कों का सुधार किया गया और 2417 किलोमीटर नई सड़कें बनाई गई हैं। अब हरियाणा का कोई जिला राष्ट्रीय राजमार्ग से अछूता नहीं है। 21 नए नेशनल हाइवे घोषित किए गए हैं, जिनमें से 12 पर काम पूरा हो चुका है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सीएम ने प्रदेश में बढ़ते रेल नेटवर्क का भी हवाला दिया। रोहतक-महम-हांसी रेलवे लाइन 844 करोड़ रुपये से बन चुकी है, सोनीपत-जींद लाइन 713 करोड़ 40 लाख रुपये में तैयार हुई। रोहतक में देश की पहली एलिवेटेड रेलवे लाइन बनी जबकि कुरुक्षेत्र में भी निर्माण कार्य जारी है। सोनीपत के बड़ी में 483 करोड़ रुपये से रेल कोच रिपेयर फैक्ट्री स्थापित की गई। फरीदाबाद, बहादुरगढ़ और गुरुग्राम तक मेट्रो का जाल बिछाकर लोगों को बड़ी राहत दी गई है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि उनकी सरकार में किसानों को 2-2 रुपये के चेक मिलते थे, जिन्हें वे फाड़कर फेंक देते थे। हमारी सरकार ने ई-क्षति पोर्टल लागू किया और 15342 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खाते में खराब फसलों का मुआवजा पहुंचाया। यह कदम किसानों की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने में अहम साबित हुआ है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp