बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: नए गुरुग्राम के 15 सेक्टरों में सड़क निर्माण तेजी से जारी, 10 दिन में सड़कों और ग्रीन बेल्ट का काम होगा पूरा

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पास नए गुरुग्राम के कई सेक्टरों के लोगों को जल्द ही खस्ताहाल सड़कों से राहत मिलने वाली है। गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने 15 सेक्टरों…


Haryana News: नए गुरुग्राम के 15 सेक्टरों में सड़क निर्माण तेजी से जारी, 10 दिन में सड़कों और ग्रीन बेल्ट का काम होगा पूरा
Haryana News: नए गुरुग्राम के 15 सेक्टरों में सड़क निर्माण तेजी से जारी, 10 दिन में सड़कों और ग्रीन बेल्ट का काम होगा पूरा
Google News Follow us on Google

Haryana News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पास नए गुरुग्राम के कई सेक्टरों के लोगों को जल्द ही खस्ताहाल सड़कों से राहत मिलने वाली है। गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने 15 सेक्टरों की मुख्य और आंतरिक सड़कों को सुधारने का काम शुरू किया है। GMDA ने 2 अक्टूबर तक सभी कार्य पूरा करने की डेडलाइन तय की है।

Advertisement

GMDA के मुख्य अभियंता अरुण धनखड़ ने बताया कि सड़क निर्माण के साथ ही ड्रेनेज सिस्टम और ग्रीन बेल्ट के सुधार पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। इससे सड़क लंबे समय तक मजबूत बनी रहेगी और मानसूनी सीजन में जलभराव की समस्या खत्म होगी।

सड़क निर्माण और ड्रेनेज सुधार का काम सेक्टर 84, 85, 86, 87, 90, 91, 92, 93, 94 और 95 सहित नए गुरुग्राम के विभिन्न सेक्टरों में तेजी से चल रहा है। स्थानीय निवासियों को बहुत जल्द इन सुधारों का लाभ मिलेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

अरुण धनखड़ ने बताया कि सड़क की लेयरिंग, डिवाइडर की मरम्मत और ग्रीन बेल्ट की तैयारियों पर खास ध्यान दिया जा रहा है। एक साथ कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है।

द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ी एक महत्वपूर्ण परियोजना पर भी तेज गति से काम हो रहा है। सेक्टर-84 से मानेसर तक 5.5 किलोमीटर लंबे मल्टी यूटीलिटी कॉरिडोर का निर्माण जारी है। इस कॉरिडोर के दोनों तरफ ड्रेनेज लाइन बिछाई जा रही है ताकि पानी की निकासी बेहतर हो और भविष्य में जलभराव की समस्या न आए।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp