बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: रेवाड़ी को मिली बड़ी सौगात, 45 करोड़ की लागत से बनेगा 8 एमएलडी क्षमता वाला नया नहरी जलघर

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी शहर की जनता के लिए बड़ी राहत की खबर है. सालों से पेयजल समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए गांव भगवानपुर में नहरी पानी पर…


Haryana News: रेवाड़ी को मिली बड़ी सौगात, 45 करोड़ की लागत से बनेगा 8 एमएलडी क्षमता वाला नया नहरी जलघर
Haryana News: रेवाड़ी को मिली बड़ी सौगात, 45 करोड़ की लागत से बनेगा 8 एमएलडी क्षमता वाला नया नहरी जलघर
Google News Follow us on Google

Haryana News: दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी शहर की जनता के लिए बड़ी राहत की खबर है. सालों से पेयजल समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए गांव भगवानपुर में नहरी पानी पर आधारित एक नए जलघर के निर्माण को मंजूरी दी गई है. यह जलघर 8 एमएलडी की क्षमता वाला होगा और करीब 10 एकड़ जमीन पर बनेगा.

Advertisement

45 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

इस जलघर के निर्माण पर लगभग 45 करोड़ रुपए खर्च होंगे. विभाग की ओर से इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अगले महीने टेंडर खुलने की संभावना है. इस प्रोजेक्ट से रेवाड़ी शहर में जल संकट को दूर करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

बढ़ती आबादी और घटती क्षमता

समय के साथ रेवाड़ी शहर की आबादी बढ़ती जा रही है लेकिन जल भंडारण की क्षमता अभी भी पुरानी व्यवस्था पर टिकी है. पानीपत के खूबडू से जवाहर लाल नेहरू कैनाल के जरिए 600 क्यूसेक पानी का प्रावधान है लेकिन रेवाड़ी को केवल 300 से 400 क्यूसेक पानी ही मिल पाता है. इसी वजह से जल संकट बना रहता है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

मौजूदा जलघर और टैंकों की स्थिति

रेवाड़ी में कालाका गांव स्थित जलघर में पांच वाटर टैंक हैं जिनकी क्षमता करीब 950 लाख गैलन है. लिसाना गांव में बने दो टैंकों की क्षमता 340 लाख गैलन है. वहीं नए बने टैंक की क्षमता 32 करोड़ 640 लाख लीटर है. इसके बावजूद शहर के लोगों को हर 15 दिन नियमित और उसके बाद एक दिन छोड़कर पानी मिलता है जिससे काफी दिक्कत होती है.

इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दिलाने में गुरुग्राम लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बड़ी भूमिका रही. उनके प्रयासों से भगवानपुर ग्राम पंचायत ने 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई. जनस्वास्थ्य विभाग ने तुरंत प्रक्रिया शुरू की. अब यहां इकट्ठा पानी को आधुनिक तकनीक से शुद्ध कर घर-घर तक पहुंचाया जाएगा.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp