सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

Haryana News: हरियाणा में डाकघर में रजिस्ट्री सेवा खत्म, स्पीड पोस्ट होगी अब एकमात्र विकल्प, शुल्क हुआ दोगुना

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा में डाक विभाग ने एक अहम फैसला लेते हुए अब डाकघरों में रजिस्ट्री सेवा बंद करने का निर्णय लिया है। अब उपभोक्ताओं को केवल स्पीड पोस्ट सेवा ही उपलब्ध…


Haryana News: हरियाणा में डाकघर में रजिस्ट्री सेवा खत्म, स्पीड पोस्ट होगी अब एकमात्र विकल्प, शुल्क हुआ दोगुना
Haryana News: हरियाणा में डाकघर में रजिस्ट्री सेवा खत्म, स्पीड पोस्ट होगी अब एकमात्र विकल्प, शुल्क हुआ दोगुना
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में डाक विभाग ने एक अहम फैसला लेते हुए अब डाकघरों में रजिस्ट्री सेवा बंद करने का निर्णय लिया है। अब उपभोक्ताओं को केवल स्पीड पोस्ट सेवा ही उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग के अनुसार समय बदलने के साथ लोगों की प्राथमिकताएं भी बदल गई हैं। अब अधिकांश लोग तेज, सुरक्षित और डिजिटल रूप से ट्रैक की जा सकने वाली सेवाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं।

Advertisement

हालांकि इस फैसले से आम उपभोक्ता को आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। पहले रजिस्ट्री का शुल्क मात्र 26 रुपये था, जबकि स्पीड पोस्ट का न्यूनतम शुल्क अब 55 रुपये तय किया गया है। यानी नई सेवा पुरानी की तुलना में दो गुना या उससे अधिक महंगी हो गई है। ग्रामीण और निम्न आय वर्ग के लोग, जो अभी भी पारंपरिक डाक सेवाओं का उपयोग करते हैं, इस बदलाव से सबसे अधिक प्रभावित होंगे।

डाक कर्मचारियों के अनुसार, स्पीड पोस्ट सेवा में अब जीएसटी भी शामिल है। उपभोक्ताओं से प्रति स्पीड पोस्ट 55 रुपये वसूले जा रहे हैं, जबकि रसीद में केवल 47 रुपये का शुल्क दिखाया जाता है। बाकी 8 रुपये जीएसटी के रूप में जमा किए जा रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने इस फैसले पर नाराजगी जताई है। गन्नौर निवासी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि रजिस्ट्री सेवा आम जनता के लिए सस्ती और भरोसेमंद थी। गरीब और बुजुर्ग लोग 55 रुपये का शुल्क आसानी से नहीं दे सकते।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में पेयजलापूर्ति ठप, यहां जाने वजह?

डाक विभाग का मानना है कि स्पीड पोस्ट रजिस्ट्री से अधिक तेज, सुरक्षित और ट्रैकिंग सुविधा वाली सेवा है। उपभोक्ता अब अपने पार्सल या पत्र को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं और समय पर डिलीवरी की गारंटी भी मिलती है। हालांकि, सुविधा बढ़ने के साथ खर्च भी बढ़ गया है।

इस निर्णय से डाक विभाग डिजिटल युग की दिशा में कदम बढ़ा रहा है, लेकिन पुराने ग्राहकों के लिए यह नया बदलाव महंगी डाक सेवा साबित हो सकता है। अब सेवा का लाभ सबके लिए लेना आसान नहीं रहा।

ये भी पढ़ें:Safety First: रेवाड़ी भिवाड़ी में हर 10 दिन में लग रही आग, सुरक्षा नियमों पर उठे सवाल ?

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp