सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी में पेयजलापूर्ति ठप, यहां जाने वजह?

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी: क्या समय आ गया है कभी बिजली नहीं तो कभी पानी की किल्लत। साफ जाहिर है विभाग की अनदेशी का खामियाजा जनता को भुगतना पड रहा हैं बता दे रेवाड़ी के…


रेवाड़ी में पेयजलापूर्ति ठप
रेवाड़ी में पेयजलापूर्ति ठप
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: क्या समय आ गया है कभी बिजली नहीं तो कभी पानी की किल्लत। साफ जाहिर है विभाग की अनदेशी का खामियाजा जनता को भुगतना पड रहा हैं बता दे रेवाड़ी के लिसाना वाटर वर्क्स की 600 एमएम की मुख्य पेयजल लाइन रेवाड़ी-हिसार रेलवे लाइन के निकट एचएसवीपी बाईपास पर क्षतिग्रस्त हो गई। इसी के चलते रेवाड़ी वार्ड 24 से 32 तक व गांव गोकलगढ़, चांदावास व कालूवास में आगामी दो से तीन दिनों तक पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।

Advertisement

तीन दिन रहेगी पेयजल किल्लत: बता दे कि लिसाना वाटर वर्क्स की 600 एमएम की मुख्य पेयजल क्षतिग्रस्त होने से पानी की आपूर्ति बाधित होगी। इसी के चलते पेयजल आपूर्ति बाधित रहने के कारण संबंधित वार्डों और गांवों के निवासियों को अगले दो-तीन दिन पानी की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रबंध करने की सलाह दी गई है। लाइन की मरम्मत पूरी होने के बाद जलापूर्ति बहाल की जाएगी।

क्या कहते है अधिकारी: जनस्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि विभाग के कर्मचारी क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत करने में लगे हुए है, ताकि जलापूर्ति व्यवस्था को सामान्य किया जा सके। उन्होंने बताया कि इसे ठीक करने समय लगेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा वार्ड 16 कमेटी की बैठक 27 अक्तूबर को

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp