रविवार, 25 अक्टूबर 2026

ऑपरेशन मुस्कान: रेवाड़ी पुलिस ने कैसे दो बिछड़े बच्चों को परिजनों से मिलवाया

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी: रेवाड़ी पुलिस ने  ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में बिछड़े बच्चों को सकुशल उनके परिजनों से मिलवाया। थाना मॉडल टाउन और चौकी गोकुल गेट पुलिस की तत्परता से…


ऑपरेशन मुस्कान: रेवाड़ी पुलिस ने कैसे दो बिछड़े बच्चों को परिजनों से मिलवाया
ऑपरेशन मुस्कान: रेवाड़ी पुलिस ने कैसे दो बिछड़े बच्चों को परिजनों से मिलवाया
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: रेवाड़ी पुलिस ने  ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में बिछड़े बच्चों को सकुशल उनके परिजनों से मिलवाया। थाना मॉडल टाउन और चौकी गोकुल गेट पुलिस की तत्परता से एक नाबालिग लड़का और तीन साल की बच्ची अपने परिवार के पास पहुंच गए। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

Advertisement
ऑपरेशन मुस्कान: रेवाड़ी पुलिस ने कैसे दो बिछड़े बच्चों को परिजनों से मिलवाया
ऑपरेशन मुस्कान: रेवाड़ी पुलिस ने कैसे दो बिछड़े बच्चों को परिजनों से मिलवाया

पंजाब से घर छोड़कर आया था नाबालिग

पुलिस के अनुसार, अभय सिंह चौक पर यातायात ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों को रविवार सुबह करीब 9 बजे एक नाबालिग लड़का अकेला घूमता मिला। पूछताछ में उसने बताया कि वह पंजाब का रहने वाला है और घरवालों से नाराज होकर घर से निकल आया था। ट्रैफिक पुलिस ने उसे थाना मॉडल टाउन पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया और शाम करीब 5 बजे बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।

पंजाबी मार्केट में बिछड़ी तीन साल की बच्ची

Advertisement

ये भी पढ़ें:Rewari Voter List 2026: 6 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची? जानिए कब तक करे शिकायत

दूसरे मामले में चौकी गोकुल गेट पुलिस को पंजाबी मार्केट में तीन साल की बच्ची के अकेले घूमने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित लिया और उसके परिजनों की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि बच्ची के माता-पिता राजस्थान के बांदीकुई से खरीदारी करने आए थे। बाजार में खरीदारी के दौरान बच्ची उनसे बिछड़ गई थी। पुलिस ने करीब आधे घंटे में उसके माता-पिता को तलाश कर बच्ची को उनके सुपुर्द कर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने की टीमों की सराहना

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने दोनों पुलिस टीमों के कार्य की सराहना की। उन्होंने आमजन से अपील की कि बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें। यदि कोई बच्चा अकेला या भटका हुआ दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना, चौकी या डायल 112 पर सूचना दें।

ये भी पढ़ें:IGU मीरपुर में 13 नवंबर से सजेगा ‘हिंडोला-2026’, 39 समितियां संभालेंगी युवा महोत्सव की जिम्मेदारी

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp