Rewari Voter List 2026 रेवाड़ी: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रेवाड़ी जिले में एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मतदाताओं से प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 6 नवंबर 2026 को प्रकाशित होगी।
निष्पक्षता और पारदर्शिता के निर्देश
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और निर्धारित समय-सारणी का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए।
उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करना और दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार निपटारा करना है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें:ऑपरेशन मुस्कान: रेवाड़ी पुलिस ने कैसे दो बिछड़े बच्चों को परिजनों से मिलवाया
6 को सूची प्रकाशित’ बता दे कि अंतिम मतदाता सूची 6 नवंबर 2026 को प्रकाशित होगी। मतदाताओं से प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। जिन लोगो को वोट में कोई भी गल्त लग तो फटाफट शिकायत करें ताकि उसे ठीक किया जा सके।
ये भी पढ़ें:IGU मीरपुर में 13 नवंबर से सजेगा ‘हिंडोला-2026’, 39 समितियां संभालेंगी युवा महोत्सव की जिम्मेदारी

