बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में शुरू हुआ लाडो लक्ष्मी योजना का रजिस्ट्रेशन, 25 सितंबर से 21 लाख महिलाओं को मिलेगा आर्थिक लाभ

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से 25 सितंबर से दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना (Lado Laxmi Yojana) लागू करने जा रही है। इस योजना के तहत पात्र…


Haryana News: हरियाणा में शुरू हुआ लाडो लक्ष्मी योजना का रजिस्ट्रेशन, 25 सितंबर से 21 लाख महिलाओं को मिलेगा आर्थिक लाभ
Haryana News: हरियाणा में शुरू हुआ लाडो लक्ष्मी योजना का रजिस्ट्रेशन, 25 सितंबर से 21 लाख महिलाओं को मिलेगा आर्थिक लाभ
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से 25 सितंबर से दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना (Lado Laxmi Yojana) लागू करने जा रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। योजना को समय पर लागू करने के लिए राज्य सरकार ने पूरी तैयारियां कर ली हैं और संबंधित कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।

Advertisement

परिवार पहचान प्राधिकरण के अनुसार इस योजना के दायरे में प्रदेश भर में लगभग 21 लाख महिलाएं आती हैं। इनमें 23 से 45 साल की अविवाहित महिलाओं की संख्या 2,82,635 है, जबकि 23 से 60 साल की विवाहित महिलाओं का आंकड़ा 18,14,621 है। योजना के बारे में महिलाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि इससे उन्हें आर्थिक रूप से सहारा मिलेगा और उनकी स्वतंत्रता बढ़ेगी।

जिला अनुसार आंकड़ों पर नजर डालें तो अविवाहित महिलाओं की सबसे अधिक संख्या हिसार, यमुनानगर, सिरसा, नूंह और करनाल में है। हिसार जिले में 23,409, यमुनानगर में 20,546, सिरसा में 20,209, नूंह में 18,869 और करनाल में 17,083 अविवाहित महिलाएं योजना का लाभ लेंगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

विवाहित महिलाओं की संख्या में भी ये जिले सबसे आगे हैं। हिसार में 1,52,386, नूंह में 1,33,070, सिरसा में 1,23,060, यमुनानगर में 1,17,307 और करनाल में 1,11,367 विवाहित महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होंगी।

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करना और उनकी वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सरकार का यह कदम खासकर उन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्हें अपने खर्चों और जरूरतों के लिए अतिरिक्त आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। इससे महिलाओं की सामाजिक स्थिति मजबूत होगी और वे अपने जीवन के फैसले अधिक स्वतंत्रता से ले पाएंगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp