बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: गुरुग्राम-झज्जर स्टेट हाइवे पर गड्ढों और खस्ताहाल सड़क का सुधार, PWD ने 8.5 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के प्रयास जारी हैं। इसी कड़ी में गुरुग्राम से झज्जर स्टेट हाइवे के करीब 2 किलोमीटर लंबे हिस्से को दुरुस्त किया जाएगा। वर्तमान…


Haryana News: गुरुग्राम-झज्जर स्टेट हाइवे पर गड्ढों और खस्ताहाल सड़क का सुधार, PWD ने 8.5 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया
Haryana News: गुरुग्राम-झज्जर स्टेट हाइवे पर गड्ढों और खस्ताहाल सड़क का सुधार, PWD ने 8.5 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के प्रयास जारी हैं। इसी कड़ी में गुरुग्राम से झज्जर स्टेट हाइवे के करीब 2 किलोमीटर लंबे हिस्से को दुरुस्त किया जाएगा। वर्तमान में यह हिस्सा खस्ताहाल स्थिति से जूझ रहा है, जिससे आवागमन करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है।

Advertisement

PWD- B&R ने इस हिस्से के निर्माण कार्य के लिए करीब 8 करोड़ रुपए का टेंडर एक कंपनी को आवंटित किया है। कंपनी एकाध दिन में काम शुरू कर देगी और अगले साल की शुरुआत तक इसे पूरा कर लिया जाएगा।

द्वारका एक्सप्रेसवे के दोनों ओर गुरुग्राम-झज्जर स्टेट हाइवे खस्ताहाल स्थिति से जूझ रहा है। मानसूनी सीजन में इस हिस्से पर दो फीट तक जलभराव हो गया था। पिछले एक साल से झज्जर से गुरुग्राम की तरफ श्याम चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे तक रोड बंद पड़ा हुआ है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इस स्थिति के कारण झज्जर से आने वाले वाहनों को सेक्टर-102 स्थित सनसिटी एवेन्यू और हेरिटेज मैक्स सोसायटी के सामने से डायवर्ट किया गया है। इससे ट्रैफिक प्रबंधन में आसानी हुई है, लेकिन जल्द सुधार आवश्यक है।

गुरुग्राम-झज्जर स्टेट हाइवे पर धनकोट गांव के पास गुरुग्राम नहर पर साढ़े 7 मीटर चौड़ी एक और पुलिया बनाने की योजना है। वर्तमान में यहां ट्रैफिक दबाव के कारण वाहनों की गति धीमी रहती है और जाम की स्थिति बनती है। PWD- B&R ने इसके लिए करीब साढ़े 3 करोड़ रुपए का एस्टीमेट तैयार किया है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp