गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में 11 नए जिलों का प्रस्ताव, 31 दिसंबर तक फैसला नहीं तो 18 महीने बाद फिर होगी चर्चा

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा में 11 नए जिले बनाने के लिए पुनर्गठन उप समिति के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए हैं। नए जिले बनाने के लिए चार महत्वपूर्ण मानदंड तय किए गए हैं:…


Haryana News: हरियाणा में 11 नए जिलों का प्रस्ताव, 31 दिसंबर तक फैसला नहीं तो 18 महीने बाद फिर होगी चर्चा
Haryana News: हरियाणा में 11 नए जिलों का प्रस्ताव, 31 दिसंबर तक फैसला नहीं तो 18 महीने बाद फिर होगी चर्चा
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में 11 नए जिले बनाने के लिए पुनर्गठन उप समिति के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए हैं। नए जिले बनाने के लिए चार महत्वपूर्ण मानदंड तय किए गए हैं: 4 लाख से अधिक आबादी, 80 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल, और संबंधित जिले में 125 से 200 गांव होने चाहिए।

Advertisement

चंडीगढ़ में हुई पुनर्गठन उप-समिति की पांचवीं बैठक में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने बताया कि समिति को अब तक कुल 73 प्रस्ताव मिले हैं। इनमें 11 नए जिले, 14 उपमंडल, 4 तहसील और 27 उप-तहसील बनाने के प्रस्ताव शामिल हैं। नए जिलों के लिए प्रस्तावित नाम हैं: असंध, नारायणगढ़, मानेसर, पिहोवा, बरवाला, सफीदों, पटौदी, डबवाली, हांसी, गोहाना और रानियां।

समिति ने कुछ गांवों को उपमंडल और तहसील में शामिल करने की सिफारिश भी की है। उदाहरण के लिए, गांव खुंगा (उपमंडल उचाना) को उपमंडल जींद में और गांव खानपुर रोरण (तहसील पिहोवा) में शामिल करने की सिफारिश भेजी गई है। इसके अलावा उपमंडल, तहसील और उप-तहसील बनाने के लिए अलग मानदंड तय किए गए हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

बैठक में लिए गए फैसले अब मुख्यमंत्री नायब सैनी को अनुमोदन के लिए भेजे जाएंगे। मंजूरी मिलने के बाद ही नए जिलों और तहसीलों का गठन किया जाएगा।

प्रदेश में 31 दिसंबर तक नए जिलों और तहसीलों को बनाने का निर्णय लेना अनिवार्य है। यदि इस समय सीमा में फैसला नहीं हुआ तो लगभग 18 महीने तक इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि अगले वर्ष अप्रैल से जनगणना का कार्य शुरू होने वाला है। इसके चलते प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव केवल इस अवधि में ही संभव होगा। आगामी कार्रवाई जून 2027 में फिर से शुरू हो सकती है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp