
Haryana News: हरियाणा की नायब सैनी सरकार को 17 अक्टूबर को एक साल पूरा होने जा रहा है। CM सैनी ने खुद दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता दिया। ऐसे में संभावना है कि 18 अक्टूबर को अंबाला कैंट में रैली हो।Haryana News
सैनी सरकार के दूसरे टर्म का पहला साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा दौरे पर आ सकते हैं। अनिल विज के हलके को चुनने की बड़ी वजह ये है कि यहां 600 करोड़ की लागत से बन रहे वार मेमोरियल (वीर शहीदी स्मारक) और डोमेस्टिक एयरपोर्ट का PM के हाथों उद्घाटन करवाया जा सके।Haryana News
3 अक्टूबर को ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रोहतक व कुरुक्षेत्र में कार्यक्रमों में भाग लिया। PM का कार्यक्रम फिक्स होता है तो एक महीने में केंद्रीय नेताओं का यह दूसरा कार्यक्रम होगा।Haryana News
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने 17 अक्टूबर 2024 में शपथ ली थी। यह भाजपा की सत्ता में हैट्रिक है। इस महीने सरकार को एक साल पूरा हो रहा है। चूंकि नायब सैनी केंद्रीय नेतृत्व की पसंद हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गुड लिस्ट में भी हैं।Haryana News
इसलिए दोनों दिग्गज नेता हरियाणा को लेकर बेहद गंभीर रहते हैं। सीएम नायब सैनी ने भी इस साल एक साल के कार्यकाल में अच्छा काम किया है, जिसकी दिल्ली से समय समय पर शाबाशी भी मिलती रही है।Haryana News
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
इस दौरान प्रधानमंत्री हरियाणा सरकार की 2100 रुपए महीने वाली लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त भी महिला लाभार्थियों को अपने हाथों से दें सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त 2014 से लेकर अब तक 16 बार हरियाणा का दौरा कर चुके हैं। इस बार का दौरा उनकी 17वां होगा।Haryana News
