बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: सर्च टैेंलेंट को लेकर तैयारियांं शुरू, जानिए इस बार कहां होगा महेंद्रगढ जोन का युवा महोत्सव

Written by: PK Chauhan

Published:

  रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में छात्र कल्याण विभाग की ओर से आगामी युवा महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रतिभा खोज (टैलेंट सर्च) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन कुलपति…


सर्च टैेंलेंट को लेकर तैयारियांं शुरू, जानिए इस बार कहां होगा महेंद्र जोन का युवा महोत्सव
सर्च टैेंलेंट को लेकर तैयारियांं शुरू, जानिए इस बार कहां होगा महेंद्र जोन का युवा महोत्सव
Google News Follow us on Google

 

Advertisement

रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में छात्र कल्याण विभाग की ओर से आगामी युवा महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रतिभा खोज (टैलेंट सर्च) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह उपस्थित रहे।Haryana News

कार्यक्रम की शुरुआत अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रोफेसर करण सिंह, निदेशक युवा कल्याण प्रोफेसर अदिति शर्मा और अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर सुनील कुमार द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत से हुई। टैलेंट सर्च के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, थिएटर, लिटरेरी और फाइन आर्ट्स जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभाओं को पहचानने और निखारने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को भी जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।

कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ. राजेश बंसल (संगीत), हरिओम कौशिक (थिएटर), मनोज शर्मा, रोहित सैनी, रविंद्र व रोहित चतुर्वेदी (डांस व कोरियोग्राफी) शामिल रहे। इस अवसर पर चयनित विद्यार्थी आगामी जोनल युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

निदेशक युवा कल्याण प्रोफेसर अदिति शर्मा ने बताया कि इस वर्ष युवा महोत्सव दो जोनों में आयोजित किया जाएगा—5 से 9 नवंबर तक रेवाड़ी जोन का महोत्सव केएलपी कॉलेज में तथा 10 से 12 नवंबर तक महेंद्रगढ़ जोन का आयोजन आरपीएस बलाना में होगा। कार्यक्रम में प्रोफेसर पंकज कुमार त्यागी, प्रो. तेज सिंह, डॉ. महावीर बड़क, डॉ. संगीता, डॉ. भारती, डॉ. रीना हुड्डा सहित अनेक शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।Haryana NewsHaryana News

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp