बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: भिवानी के कई कॉलोनियों और गांवों में 6 दिन बिजली बंद, NHAI और बिजली निगम ने लिया जरूरी फैसला

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में शहर की कई कालोनियों और गांवों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। भारत माला परियोजना के तहत भिवानी-हांसी फोरलेन (NH-148B) का निर्माण कार्य चल रहा…


Haryana News: भिवानी के कई कॉलोनियों और गांवों में 6 दिन बिजली बंद, NHAI और बिजली निगम ने लिया जरूरी फैसला
Haryana News: भिवानी के कई कॉलोनियों और गांवों में 6 दिन बिजली बंद, NHAI और बिजली निगम ने लिया जरूरी फैसला
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में शहर की कई कालोनियों और गांवों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। भारत माला परियोजना के तहत भिवानी-हांसी फोरलेन (NH-148B) का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान बिजली निगम पुराने बिजली खंभों को हटाकर नई बिजली लाइन के लिए खंभे लगा रहा है।

Advertisement

नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के निर्देश पर 132 kV सिंगल सर्किट भिवानी इंडस्ट्रियल एरिया लाइन के लिए 18 से 23 सितंबर तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह कट रोजाना सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे तक यानी 6 दिनों तक रहेगा।

प्रभावित क्षेत्र – 132 kV लाइन

इस दौरान 132 kV उपकेंद्र औद्योगिक क्षेत्र भिवानी से जुड़े कई इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। प्रभावित क्षेत्र हैं: ग्रामीण क्षेत्र नाथूवास, कालुवास; शहरी क्षेत्र बजरंग बली कॉलोनी, अग्रसैन कॉलोनी, राजश्री विहार, रविदास रोड, लाल मस्जिद क्षेत्र, जैन चौक, धोबी तालाब क्षेत्र, बिचला बाजार, कपड़ा बाजार, मस्तान गली, खारी कुई, श्याम मंदिर गली, धोबी वाटर बूस्टर, दादरी गेट, बावड़ी गेट, रोहतक गेट से आशाराम गेट क्षेत्र, लुहार बाजार।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

नेहरू रोड, ढाणा रोड, कौंट रोड, कमला नगर, प्रीत विहार, बावरी गेट से दादरी गेट, बैंक कॉलोनी, मिनी बाइपास क्षेत्र (रोहतक रोड), राम चौक, शांति नगर, कोंट रोड, 33 फुटा रोड, विकास नगर, कीर्ति नगर, सब्जी मंडी, विकास नगर डिस्पोजल (चिनार फैक्ट्री के पास), एमसी कॉलोनी, भारत नगर, न्यू भारत नगर और सेक्टर-21 क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे।

33 kV उपकेंद्र प्रभावित क्षेत्र

33 kV उपकेंद्र औद्योगिक क्षेत्र भिवानी से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र गांव पलूवास, कमला कॉलोनी, न्यू विद्या नगर; शहरी क्षेत्र सेक्टर-21, सेक्टर-26 औद्योगिक उपभोक्ता, सेक्टर-26 औद्योगिक क्षेत्र, डिफेंस कॉलोनी, हुन्नामल प्याऊ, रोहतक रोड क्षेत्र, डिस्पोजल-केंद्रीय विद्यालय, पालुवास मोड़ और हरिपुर इंडस्ट्रियल एरिया की बिजली भी बाधित रहेगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp