बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: अब हरियाणा में ट्रैफिक लाइट के पास ही दिखेंगे बाहरी विज्ञापन, सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बदलाव

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने बाहरी विज्ञापनों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब LED, LCD और 3D स्क्रीन केवल उन जगहों पर लगाई जा सकेंगी जहां ट्रैफिक…


Haryana News: अब हरियाणा में ट्रैफिक लाइट के पास ही दिखेंगे बाहरी विज्ञापन, सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बदलाव
Haryana News: अब हरियाणा में ट्रैफिक लाइट के पास ही दिखेंगे बाहरी विज्ञापन, सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बदलाव
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने बाहरी विज्ञापनों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब LED, LCD और 3D स्क्रीन केवल उन जगहों पर लगाई जा सकेंगी जहां ट्रैफिक लाइट लगी हो। विज्ञापन तभी चलेंगे जब वाहन लाल बत्ती के कारण रुके हों।

Advertisement

विज्ञापन का समय और ऊंचाई

नियम के अनुसार लाल बत्ती लगने के 5 सेकंड बाद विज्ञापन शुरू होंगे और पीली बत्ती जलने से 5 सेकंड पहले बंद कर दिए जाएंगे। भवनों की ऊंचाई के अनुसार विज्ञापन की सीमा तय की गई है।

  1. 3 मंजिल (15 मीटर) तक: 8 मीटर ऊंचाई तक

    Advertisement

    ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

  2. 4-8 मंजिल (36 मीटर तक): 12 मीटर ऊंचाई तक

  3. 8+ मंजिल: 15 मीटर ऊंचाई तक
    दरवाजे और खिड़कियां विज्ञापन सामग्री से ढकी नहीं जा सकेंगी।

    ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

OMD और दूरी संबंधी नियम

सड़क जंक्शन और ट्रैफिक क्रॉसिंग से 75 मीटर के दायरे में OMD नहीं लगाया जा सकेगा। दो OMD के बीच न्यूनतम दूरी 75 मीटर तय की गई है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और कॉरपोरेट भवनों पर विज्ञापन क्षेत्र बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है।

LED, LCD या 3D स्क्रीन बाजार, पार्किंग स्थल, भ्रमण मार्ग और सार्वजनिक शौचालय पर नहीं लगाई जा सकेंगी। इस दिशा-निर्देश का उद्देश्य शहरी सौंदर्यीकरण और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp