बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: हिसार से अब जयपुर की फ्लाइट शुरू, 5 घंटे की सड़क यात्रा सिर्फ 1 घंटे में होगी पूरी

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा के हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से अब जयपुर के लिए हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इससे पहले यहाँ से अयोध्या, दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट…


Haryana News: हिसार से अब जयपुर की फ्लाइट शुरू, 5 घंटे की सड़क यात्रा सिर्फ 1 घंटे में होगी पूरी
Haryana News: हिसार से अब जयपुर की फ्लाइट शुरू, 5 घंटे की सड़क यात्रा सिर्फ 1 घंटे में होगी पूरी
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से अब जयपुर के लिए हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इससे पहले यहाँ से अयोध्या, दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट उपलब्ध थी। 12 सितंबर को सीएम नायब सैनी इस नई हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाकर औपचारिक रूप से शुरू करेंगे।

Advertisement

फ्लाइट का शेड्यूल और किराया

DGCA ने हिसार-जयपुर फ्लाइट का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। एलायंस एयर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर टिकट बिक्री शुरू कर दी है। यह फ्लाइट हर शुक्रवार को जयपुर से सुबह 11.10 बजे उड़ान भरकर 12.10 बजे हिसार एयरपोर्ट पहुंचेगी। वापसी में शाम 5.35 बजे हिसार से उड़ान भरकर 6.40 बजे जयपुर पहुंचेगी। टिकट का कुल किराया टैक्स समेत लगभग 2,300 रुपये है।

समय और सुविधा में बड़ा फायदा

हिसार से सड़क मार्ग द्वारा जयपुर जाने में लगभग साढ़े 5 घंटे लगते हैं। ट्रेन से यह सफर और भी लंबा है। हवाई सेवा शुरू होने के बाद यह सफर केवल 1 से डेढ़ घंटे में पूरा होगा। यानि यात्रियों को चार घंटे से अधिक का समय सीधे बचत होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

अन्य रूट और बदलाव

हिसार-चंडीगढ़ रूट की फ्लाइट का समय भी बदल गया है। अब यह फ्लाइट हर सोमवार और बुधवार सुबह 10 बजे उड़ान भरकर 11 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में सुबह 8 बजे चंडीगढ़ से उड़ान भरकर 9.40 बजे हिसार पहुंचेगी।

जयपुर रूट की मांग

जयपुर रूट पर सबसे ज्यादा डिमांड थी। जयपुर से इलाज, व्यापार और अन्य कार्यों के लिए यात्रियों को नियमित आवाजाही करनी पड़ती थी। नई हवाई सेवा शुरू होने से लोगों को सुविधा और समय की बचत दोनों मिलेगी। इससे राजस्थान और हरियाणा के लोग बड़े स्तर पर लाभान्वित होंगे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp